{"_id":"6a030481a8aad399ea04b6c8","slug":"samsung-certified-renewed-refurbished-phones-warranty-india-price-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsung: सैमसंग ने भारत में शुरू की रिफर्बिश्ड फोन्स की बिक्री, सेकेंड हैंड फोन पर मिलेगी नई जैसी वारंटी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Samsung: सैमसंग ने भारत में शुरू की रिफर्बिश्ड फोन्स की बिक्री, सेकेंड हैंड फोन पर मिलेगी नई जैसी वारंटी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 12 May 2026 04:15 PM IST
सार
Samsung Refurbished Phones: अगर आप प्रीमियम सैमसंग फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो कंपनी की नई पहल आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है। सैमसंग अब भारत में आधिकारिक तौर पर रिफर्बिश्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन बेच रही है। खास बात यह है कि इन डिवाइसेज के साथ कंपनी नई यूनिट जैसी वारंटी भी दे रही है।
विज्ञापन
1 of 3
सैमसंग रिफर्बिश्ड फोन
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैमसंग इंडिया ने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के शौकीनों के लिए एक शानदार पहल की है। कंपनी भारत में अपना सर्टिफाइड री-न्यूड (Certified Re-Newed) प्रोग्राम लेकर आई है। इसके तहत यूजर्स सैमसंग के सेकंड-हैंड या रिफर्बिश्ड फोन्स आधिकारिक तौर पर खरीद सकते हैं।
अक्सर सेकंड-हैंड फोन खरीदने पर सबसे बड़ा डर वारंटी का होता है, लेकिन सैमसंग इन रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स पर 1 साल की ऑफिशियल मैन्युफैक्चरर वारंटी दे रहा है। आज के समय में सैमसंग अपने प्रीमियम फोन्स पर 7 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट दे रहा है, इसलिए 1-2 साल पुराना मॉडल खरीदना भी एक फायदे का सौदा हो सकता है।
Trending Videos
2 of 3
कई मॉडल्स हैं शामिल
- फोटो : Samsung
कौन-से स्मार्टफोन्स हैं लिस्ट में शामिल?
कंपनी इस प्रोग्राम के तहत अपनी मशहूर Galaxy A सीरीज और प्रीमियम Galaxy S सीरीज के मॉडल्स बेच रही है। इनमें पिछले साल का फ्लैगशिप मॉडल भी शामिल है:
Samsung Galaxy A36 5G
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy S25 5G
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
कंपनी कैसे तैयार करती है ये फोन?
- फोटो : Samsung
कंपनी कैसे तैयार करती है ये फोन?
सैमसंग के मुताबिक सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम के तहत आने वाले स्मार्टफोन्स को ऑथराइज्ड फैसिलिटीज में पूरी तरह जांचा जाता है। इनमें हार्डवेयर टेस्टिंग, क्लीनिंग, सॉफ्टवेयर वैलिडेशन और जरूरत पड़ने पर पार्ट्स रिप्लेसमेंट भी किया जाता है।
कंपनी केवल जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल करती है। साथ ही पुराने यूजर का पूरा डेटा हटाकर फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाता है। डिवाइस बॉक्स पैकेजिंग और एक्सेसरीज के साथ ही दिए जाते हैं, ताकि यूजर को नया फोन जैसा अनुभव मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।