{"_id":"6a01cc70e3b982b8ff0e4bc9","slug":"electricity-free-cooling-system-nescod-ammonium-nitrate-solar-technology-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Electricity AC: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एसी का तोड़, बिना बिजली करेगा काम, जानें Nescod तकनीक का कमाल!","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
No Electricity AC: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एसी का तोड़, बिना बिजली करेगा काम, जानें Nescod तकनीक का कमाल!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 11 May 2026 06:02 PM IST
सार
लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच एयर कंडीशनिंग (AC) का भारी खर्च उठाना सबके बस की बात नहीं है। इस बड़ी समस्या को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने Nescod नाम की एक नई तकनीक विकसित की है। यह अनोखा सिस्टम बिना बिजली के काम करता है और पर्यावरण के भी अनुकूल है।
विज्ञापन
1 of 4
बिना बिजली के काम करता है ये एसी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सऊदी अरब की किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने कूलिंग का एक ऐसा तरीका खोज निकाला है, जो पूरी तरह से बिजली मुक्त है। इस तकनीक को Nescod यानी 'नो इलेक्ट्रिसिटी और सस्टेनेबल कूलिंग ऑन डिमांड' नाम दिया गया है। जर्नल ऑफ एनर्जी एंड एनवायर्नमेंटल साइंस में प्रकाशित इस रिसर्च में प्रोफेसर पेंग वांग और उनकी टीम ने प्राकृतिक तरीकों और बेहद साधारण चीजों का इस्तेमाल करके कूलिंग का यह अद्भुत तरीका विकसित किया है।
बिना बिजली कैसे काम करता है ये एसी?
बगैर बिजली के चलने वाले इस एसी अमोनियम नाइट्रेट की मदद से कूलिंग करता है। यह वही केमिकल है जिसका इस्तेमाल आम तौर पर खेतों में खाद के रूप में किया जाता है। अमोनियम नाइट्रेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब इसे पानी में घोला जाता है, तो यह अपने आसपास की गर्मी को तेजी से सोख लेता है। जैसे-जैसे यह पानी में घुलता है, आसपास का तापमान तेजी से गिरने लगता है और जबरदस्त ठंडक पैदा होती है।
Trending Videos
2 of 4
20 मिनट में ही दिखा देता है असर
- फोटो : एआई जनरेटेड
20 मिनट में ही दिखा देता है असर
वैज्ञानिकों ने अपने परीक्षणों में पाया कि पानी और अमोनियम नाइट्रेट का यह मिश्रण बहुत ही असरदार है। इस मिश्रण ने केवल 20 मिनट के अंदर ही तापमान को 25 डिग्री सेल्सियस से घटाकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक ला दिया। इसकी कूलिंग करने की यह क्षमता अन्य सामान्य रसायनों की तुलना में बहुत ज्यादा है, जो इसे बिना बिजली वाले कूलिंग सिस्टम के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सौर ऊर्जा से खुद को रीचार्ज करता है सिस्टम
- फोटो : Adobe Stock
सौर ऊर्जा से खुद को रीचार्ज करता है सिस्टम
Nescod की सबसे अनोखी बात यह है कि यह बिना बिजली के खुद को दोबारा इस्तेमाल के लायक बना लेता है। एक बार गर्मी सोखने के बाद, यह सिस्टम सौर ऊर्जा (Solar Energy) की मदद से पानी को भाप बना देता है। इससे अमोनियम नाइट्रेट दोबारा अपने ठोस रूप में आ जाता है और इसे फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह है कि भाप बने पानी को भी वापस इकट्ठा करके दोबारा उपयोग में लाया जाता है, जिससे पानी की किल्लत वाले इलाकों में भी यह तकनीक बेहद कारगर हो सकती है।
4 of 4
बिजली का 10% हिस्सा एसी चलाने में होता है खर्च।
- फोटो : एआई जनरेटेड
दवाइयों और टीकों को सुरक्षित रखने में मददगार
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के अनुसार, दुनिया भर में कुल बिजली का लगभग 10% हिस्सा सिर्फ एसी चलाने में खर्च होता है। इसके अलावा दुनिया में करीब 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके पास आज भी बिजली नहीं है। ऐसे में Nescod तकनीक एक बड़ा बदलाव ला सकती है। फिलहाल यह तकनीक अभी विकसित हो रही है। अगर भविष्य में Nescod एसी को लॉन्च किया जाता है तो यह तकनीक पारंपरिक एसी के मुकाबले काफी किफायती होगी।
घर को ठंडा रखने के साथ-साथ यह तकनीक दूरदराज के इलाकों में खाने-पीने के सामान, जीवन रक्षक दवाइयों और टीकों को सुरक्षित रखने में भी एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। इस आविष्कार को एक टिकाऊ और बिना कार्बन उत्सर्जन वाले भविष्य की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।