{"_id":"6a00141a26d668f32805bb03","slug":"surprise-mom-these-special-smart-gadgets-this-mother-s-day-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gadgets for Mother: इस मदर्स डे मां का काम करें आसान, तोहफे में दें ये स्मार्ट गैजेट्स और दिन को बनाएं और खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Gadgets for Mother: इस मदर्स डे मां का काम करें आसान, तोहफे में दें ये स्मार्ट गैजेट्स और दिन को बनाएं और खास
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 10 May 2026 10:44 AM IST
सार
Mothers Day Special Gadgets: मदर्स डे के मौके पर हर कोई अपनी मां को फूल या कार्ड से हटकर कुछ यूनिक गिफ्ट देना चाहता है, जो खास भी हो और उपयोगी भी। अगर आप भी ऐसे गिफ्ट की तलाश में है, तो यहां कुछ स्मार्ट गैजेट्स सुझाए गए हैं, जो न सिर्फ उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाएंगे, बल्कि हेल्थ और सुरक्षा का ध्यान भी रखेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
मां के लिए स्मार्ट तोहफें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Smart Home Gadgets: मदर्स डे के मौके पर आजकल लोग पारंपरिक गिफ्ट्स की बजाय ऐसे स्मार्ट गैजेट्स चुनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में काम आएं। यही वजह है कि आज यानी इस मदर्स डे पर टेक गिफ्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्मार्ट डाेरबेल, एयर फ्रायर, स्मार्टवाच और वेजिटेबल क्लीनर जैसे डिवाइसेस मां की डेली लाइफ को आसान और सुरक्षित बना सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
Apple Smart Doorbell
- फोटो : अमर उजाला
इस गैजेट्स से बढ़ेगी सुरक्षा
स्मार्ट डोटबेल मां के लिए एक शानदार विकल्प बन सकत है। इसकी मदद से वे स्मार्टफोन पर देख सकती हैं कि दरवाजे पर कौन आया है और बिना गेट खोले बातचीत भी कर सकती हैं। नए मॉडल्स में लोकल लैंग्वेज सपोर्ट और वीडियो फीचर्स भी मिल रहे हैं। जिससे उन्हें बार-बार दरवाजे पर जाकर नहीं देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
एयर फ्रायर
- फोटो : एआई जनरेटेड
ऑटोमेटिक रोटी मेकर या एयर फ्रायर से दे आराम
गर्मियों में लंबे समय तक किचन में काम करना काफी मुश्किल हो जाता है, खासकर रोटी बनाने में। ऐसे में ऑटोमेटिक रोटी मेकर और स्मार्ट एयर फ्रायर मां के काम का बोझ काफी हद तक कम कर सकते हैं। ये गैजेट्स खाना बनाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाते हैं।
4 of 6
जानिए स्मार्टवॉच की तकनीक
- फोटो : AI
इन गैजेट्स से रखें सेहत का ध्यान
घर और बाहर की काम काजों के चलते अक्सर महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर इतना ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में स्मार्टवॉच या स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर उनके हार्ट रेट, स्लीप और फिटनेस ट्रैक करके उनकी सेहत पर नजर रखने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मां के लिए स्मार्ट तोहफें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एआई जनरेटेड
ये भी बन सकते हैं यादगार तोहफा
अगर आप अपने परिवार की यादों को हमेशा ताजा रखना चाहते हैं, तो डिजिटल फाेटो फ्रेम एक शानदार विकल्प बन सकता है। इसके अलावा अगर उनका फोन पुराना है, तो उन्हें लेटेस्ट स्मार्टफोन भी गिफ्ट किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।