{"_id":"69fd86db466a1cb94a075651","slug":"aadhaar-now-on-google-wallet-how-store-your-digital-id-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल कार्ड रखने का झंझट खत्म: अब गूगल वॉलेट में सेव हो सकेगा आपका आधार कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
फिजिकल कार्ड रखने का झंझट खत्म: अब गूगल वॉलेट में सेव हो सकेगा आपका आधार कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 08 May 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Add Aadhaar to Google Wallet: क्या अब Aadhaar Card जेब में रखने की जरूरत खत्म होने वाली है? गूगल वॉलेट अब भारतीय यूजर्स को अपना आधार सीधे एप में जोड़ने की सुविधा दे रहा है। इसके जरिए बिना फिजिकल कार्ड साथ रखे डिजिटल आधार से पहचान सत्यापन, उम्र जांच और कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अगर आप भी अपना आधार गूगल वॉलेट से लिंक करना चाहते हैं, तो यहां जानिए पूरा प्रोसेस आसान तरीके से...
गूगल वॉलेट में आधार कार्ड जोड़ने का आसान तरीका
- फोटो : wallet.google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Digital ID Card Storage: आज के समय में बैंकिंग से लेकर होटल चेक-इन और सरकारी व निजी सेवाओं तक, लगभग हर जरूरी काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसे हर समय साथ रखना लोगों की मजबूरी बन गया है, लेकिन कार्ड खोने या गलत इस्तेमाल का डर भी बना रहता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए गूगल वॉलेट ने भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है, जिसमें अब आधार कार्ड को सीधे एप में डिजिटल रूप से सेव किया जा सकता है। इससे पहचान सत्यापन पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो सकता है।
क्या है नया फीचर?
इसका नाम गूगल वॉलेट है, इसे भारत में मई 2024 में लॉन्च किया गया था, जो अब आधार वेरिएबल क्रेडेंशियल को सपोर्ट कर रहा है। यानी जहां भी आधार आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा होगी, वहां यूजर्स गूगल वॉलेट के जरिए अपना डिजिटल आधार दिखा सकेंगे। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इससे फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है।
गूगल वॉलेट में आधार रखने के फायदे
इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को कई सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप Aadhaar कार्ड घर पर भूल जाएं, तब भी फोन से अपनी पहचान आसानी से दिखा सकते हैं। इससे कार्ड खोने या गलत इस्तेमाल का खतरा भी कम होगा। गूगल वॉलेट में सेव आधार का इस्तेमाल उम्र सत्यापन, पहचान जांच और कई ऑनलाइन सेवाओं में किया जा सकेगा। फिलहाल तो भारतमैटरीमोनी और Atlys जैसी सेवाएं इस सपोर्ट का इस्तेमाल कर रही हैं। आने वाले समय में माईगेट और अन्य प्लेटफॉर्म भी इससे जुड़ सकते हैं।
Google Wallet Step-by-Step Guide: गूगल वॉलेट में आधार जोड़ने का तरीका क्या है?
Aadhaar जोड़ने का प्रोसेस काफी आसान है। अगर आप अपना आधार इससे जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलों करें...
NFC और QR Code से भी होगा इस्तेमाल
अगर आपका फोन एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) सपोर्ट करता है, तो गूगल वॉलेट में सेव आधार का इस्तेमाल कॉन्टैक्टलेस वेरिफिकेशन के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा QR Code और ऑनलाइन ऑटोफिल फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि गूगल वॉलेट और आधार का यह इंटीग्रेशन डिजिटल पहचान को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे यूजर्स को सुरक्षित और तेज पहचान सत्यापन का अनुभव मिल सकता है।
Trending Videos

- सबसे पहले गूगल वॉलेट एप डाउनलोड करें।
- डाउनलोड होने के बाद एड बटन पर टैप करें।
- यहां आईडी की लिस्ट में जाकर आधार के ऑप्सन को चुनें।
- इसके बाद mAadhaar एप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा
- फिर आधार नंबर डालकर ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरा कर लें।
- इन स्टेप्स के बाद Add to Wallet पर टैप करें।
- यहां UIDAI वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आधार कार्ड एप में दिखाई देने लगेगा।
NFC और QR Code से भी होगा इस्तेमाल
अगर आपका फोन एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) सपोर्ट करता है, तो गूगल वॉलेट में सेव आधार का इस्तेमाल कॉन्टैक्टलेस वेरिफिकेशन के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा QR Code और ऑनलाइन ऑटोफिल फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि गूगल वॉलेट और आधार का यह इंटीग्रेशन डिजिटल पहचान को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे यूजर्स को सुरक्षित और तेज पहचान सत्यापन का अनुभव मिल सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन