फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI के ग्राहकों को चोर इस नए तरीके से लगा रहे चूना, खाता हो सकता है खाली

Wed, 23 Jan 2019 11:47 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 23 Jan 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
SBI alert State Bank of India issues guidelines for phishing attack
SBI alert

भारत में पिछले 1 साल से बैकिंग धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं और इसका कारण है कि लोग इंटरनेट बैकिंग या यूपीआई पेमेंट में सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अब बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि नए तरीके से चोर आपके खाते से पैसे गायब कर सकते हैं। अतः आप सावधान रहें। आए जानते हैं किस तरह ठग लगा रहे लोगों को चूना

SBI alert State Bank of India issues guidelines for phishing attack
phishing attack

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को जानकारी देते हुए कहा है कि यदि आप इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिशिंग अटैक से सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि फिशिंग अटैक के जरिए ग्राहकों की निजी जानकारी इंटरनेट की मदद से चोरी की जाती है।

SBI alert State Bank of India issues guidelines for phishing attack
gmail

बैंक ने कहा है कि यदि आपके पास एसबीआई के नाम से किसी प्रकार का कोई ई-मेल आता है या मैसेज आता है तो उस पर क्लिक ना करें और ना ही मैसेज या मेल के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें। दरअसल फिशिंग वाले ई-मेल बैंक के असली ई-मेल की तरह ही होते हैं और उनकी पहचान साथ में आए लिंक से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI alert State Bank of India issues guidelines for phishing attack
fake web

इन लिंक पर क्लिक करने पर एक नकली वेबसाइट खुलती है जिस पर आपके बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है और आपको लगता है कि आप असली वेबसाइट पर ही अपनी जानकारी दे रहे हैं और यहीं आपके साथ धोखाधड़ी होती है।

विज्ञापन
SBI alert State Bank of India issues guidelines for phishing attack
हैक

इस फिशिंग अटैक से बचने के लिए आपके लिए यही बेहतर है कि आप बैंक के नाम से आए किसी भी ई-मेल या मैसेज को ओपन ना करें, क्योंकि कोई भी बैंक फालतू के मेल और मैसेज नहीं करता है। मैसेज और मेल तभी आते हैं जब आपके खाते से कोई ट्रांजेक्शन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed