आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फोन अनलॉक रहने के बावजूद भी कोई बगैर आपके मर्जी के उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता। आपके एंड्रॉयड फोन में ही एक खास फीचर मौजूद है, जिसे आप कुछ सिंपल टिप्स के जरिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन में मौजूद पर्सनल डाटा को दूसरे लोगों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"602d0da58ebc3ee92860232a","slug":"screen-pinning-feature-of-android-phone-you-can-save-personal-data-without-locking-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोन में कर दें यह सेटिंग, पासवर्ड नहीं होने पर भी कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
फोन में कर दें यह सेटिंग, पासवर्ड नहीं होने पर भी कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Android Tips
- फोटो : pixabay
Trending Videos
screen pinning android
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Pin the Screen या Screen Pinning नाम से एक फीचर आपके स्मार्टफोन में मौजूद है। इस फीचर के इस्तेमाल के बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति बिना आपकी मर्जी के फोन को एक्सेस नहीं कर सकता है। यह फीचर एंड्रॉयड 5.0 और उसके बाद के सभी वर्जन में उपलब्ध है। सैमसंग के फोन में यह फीचर pin windows के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
screen pinning android
- फोटो : amarujala
Pin the Screen या Screen Pinning में आप किसी भी एप को लॉक या पिन कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके फोन में उस एप के अलावा कोई अन्य एप ओपन नहीं होगा, जब तक आप खुद नहीं चाहेंगे। यानी अगर आप किसी को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए अपना फोन दे रहे हैं, तो उस एप को इसमें लॉक या पिन कर दीजिए। इसके बाद कोई भी दूसरा व्यक्ति इंस्टाग्राम के अलावा आपके फोन के किसी भी दूसरे एप को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
screen pinning android
- फोटो : amarujala
- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- फोन की सेटिंग्स में आपको Security & Lock स्क्रीन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब यहां प्राइवेसी से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे। सबसे नीचे आपको Pin the Screen या Screen Pinning नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर टैप करें और इसे ऑन कर दें।
विज्ञापन
mobile user
- फोटो : Plot Projects
- सामने वाले को जिस एप का इस्तेमाल करना हो, उसे पिन करने के लिए ओपन करें और फिर बंद कर दें।
- इसके बाद Recent Apps के ऑप्शन में जाएं।
- यहां उस एप को लॉन्ग प्रेस करें, जिसे आप पिन करना चाहते हैं।
- इसके बाद Pin के ऑप्शन को सिलेक्ट करें। अब Pin किए गए एप के अलावा और कुछ भी नहीं खुलेगा।