सब्सक्राइब करें

काम की बात: रात में TV, Wi-Fi और चार्जर बंद करें, बिजली बिल होगा कम, सरकार ने दी बड़ी सलाह

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 03:58 PM IST
सार

Electricity Saving Tips: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। विभाग के मुताबिक, रात में सोते समय टीवी, वाई-फाई राउटर और मोबाइल चार्जर जैसे उपकरणों को पूरी तरह बंद करके न केवल बिजली बचाई जा सकती है। जानिए ये उपकरण कैसे बिजली बिल बढ़ाते रहते हैं।

विज्ञापन
why tv wifi charger switch off at night power saving tips
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
अक्सर लोग सोचते हैं कि टीवी को रिमोट से ऑफ कर देने या चार्जर को प्लग में लगा छोड़ देने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हकीकत इससे अलग है। दरअसल, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खपत करते रहते हैं। टीवी, वाई-फाई राउटर और प्लग में लगे चार्जर धीरे-धीरे बिजली खर्च करते हैं, जिसे ‘फैंटम पावर’ या ‘वैंपायर लोड’ कहा जाता है। इन उपकरणों को बंद कर आप बिजली की बचत कर सकते हैं। UPPCL ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बिजली बचाने के तरीके बताए हैं। आइए जानते हैं कैसे...
Trending Videos
why tv wifi charger switch off at night power saving tips
टीवी बंद करने से होगी बचत - फोटो : Adobe Stock
टीवी बंद करने से होगी बचत
अगर टीवी को केवल रिमोट से बंद करने के बजाय मेन स्विच से बंद किया जाए, तो उसकी स्टैंडबाय पावर खपत पूरी तरह खत्म हो जाती है। हालांकि यह खपत प्रति दिन कम लगती है, लेकिन पूरे महीने या साल में यह बिजली बिल को बढ़ाने में योगदान देती है। खासकर बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी ज्यादा पावर लेते हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह ऑफ करना ज्यादा फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why tv wifi charger switch off at night power saving tips
WiFi राउटर - फोटो : AI
वाई-फाई राउटर भी करता है लगातार बिजली खर्च
वाई-फाई राउटर एक ऐसा डिवाइस है जो आमतौर पर 24 घंटे चालू रहता है। लेकिन रात में जब इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, तब इसे ऑन रखना अनावश्यक बिजली खर्च करता है। राउटर को रात में 6-7 घंटे के लिए बंद कर देने से महीने भर में बिजली की अच्छी बचत हो सकती है। इसके अलावा, इससे डिवाइस की लाइफ भी बढ़ती है और ओवरहीटिंग की समस्या भी कम होती है।
why tv wifi charger switch off at night power saving tips
फोन चार्जर - फोटो : Adobe Stock
चार्जर को प्लग में छोड़ना भी नुकसानदायक
मोबाइल या लैपटॉप चार्जर को अक्सर लोग प्लग में ही लगे रहने देते हैं, भले ही डिवाइस उससे जुड़ा न हो। लेकिन ऐसा करने पर चार्जर हल्की-फुल्की बिजली खपत करता रहता है। जब चार्जिंग पूरी हो जाए या चार्जर उपयोग में न हो, तो उसे प्लग से निकाल देना चाहिए। इससे न सिर्फ बिजली बचेगी, बल्कि शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
why tv wifi charger switch off at night power saving tips
छोटी आदतें बन सकती हैं बड़ी बचत की वजह - फोटो : फ्रीपिक
छोटी आदतें बन सकती हैं बड़ी बचत की वजह
अगर हर घर इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाए, तो कुल बिजली खपत में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। रात में सोने से पहले टीवी, वाई-फाई और चार्जर जैसे उपकरणों को पूरी तरह बंद करने की आदत डालने से हर महीने बिजली बिल में कमी आएगी। साथ ही, यह ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed