क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना पहला मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप 2019 में भारत का पहला मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। बता दें कि विश्व कप 2019 में अब तक दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उन्हें दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला साउथैंप्टन के द रोज बाउल मैदान पर होगा। मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। तो आइए आपको आज के इस रोमांचक मैच को फोन पर लाइव देखने का तरीका बताते हैं, वह भी बिलकुल फ्री...
2 of 6
Hotstar
- फोटो : Wikipedia
सबसे पहले आपको बता दें कि इस क्रिकेट विश्व कप 2019 का ऑनलाइन सीधा प्रसारण हॉटस्टार पर हो रहा है। ऐसे में आप हॉटस्टार पर सभी मैच लाइव देख सकते हैं, हालांकि इस ऐप पर आपको 5 मिनट पीछे देखने को मिलेगा। वैसे आप लाइव देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 299 रुपये खर्च करने होंगे जिसकी वैधता 1 महीने की होगी। अगली स्लाइड में जानें फ्री में मैच देखने का तरीका...
3 of 6
jio world cup offer
- फोटो : google
रिलायंस जियो ने मंगलवार को ही फ्री में अपने ग्राहकों को क्रिकेट विश्व कप दिखाने का एलान किया है। ऐसे में जियो के सभी ग्राहक फ्री में अपने फोन पर विश्व कप 2019 के सभी मैच लाइव देख सकते हैं। यदि आप अपने फोन पर फ्री में मैच लाइव देखना चाहते हैं तो आपके फोन में जियो का सिम, जियो टीवी ऐप और हॉटस्टार ऐप का होना जरूरी है।
अब यदि आपके पास ये सभी चीजें हैं तो आप सबसे पहले जियो टीवी में लॉगिन करें। यदि आपका पहले से ही जियो टीवी का अकाउंट है तो ठीक है, नहीं तो अपने जियो के नंबर से जियो टीवी में अकाउंट बनाएं।
अकाउंट बनने के बाद आपके पास जियो की ओर से एक ई-मेल आएगा जिसमें एक लिंक होगा। लिंक पर क्लिक करके आपको वेरिफिकेशन करवाना होगा और इसके बाद आपको जियो टीवी ऐप में लॉगिन करना होगा। बता दें कि लिंक की वैधता 24 घंटे की ही होती है। इसके बाद आपको जियो टीवी ऐप में ही क्रिकेट मैच का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपने आप हॉटस्टार ऐप में पहुंच जाएंगे और सभी मैच फ्री में लाइव भी देख सकेंगे।