भारत में रिलायंस जियो के यूजर्स की संख्या करीब 28 करोड़ पहुंच गई है। साथ ही जियो की सेवाएं पेड भी हो गई हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपके पास भी जियो का सिम कार्ड हो। ऐसे में कई बार आपको अपना बैंलेस जानने की जरूरत पड़ी होगी। आप में से कई लोग तो अपने जियो सिम का बैलेंस पता कर लेते हैं लेकिन कई लोगों को अभी भी इसकी जानकारी नहीं है तो चलिए आज हम आपको रिलायंस जियो नंबर का बैलेंस पता करने का तरीका बताते हैं...
रिलायंस जियो नंबर का बैलेंस कैसे चेक करें, ये हैं दो तरीके
पहला तरीका
पहले तरीके से आप अपने स्मार्टफोन के जरिए ही बैलेंस पता कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में माय जियो ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से उसमें लॉगइन करें और एक पासवर्ड बनाएं।
इसके बाद ऊपर में बायीं तरफ नजर आ रहे तीन लाइन पर क्लिक करके माय प्लान्स पर टैप करें या फिर नीचे की ओर दिख रहे माय प्लान सेक्शन में से डीटेल देखएं। इसमें आपको अपना मौजूद प्लान और बैलेंस नजर आएगा। साथ ही आपको अपने नंबर की वैधता भी नजर आएगी। अगली स्लाइड में जानें कंप्यूटर पर जियो का बैलेंस देखने का तरीका...

इसके बाद माय प्लान्स पर क्लिक करें। यहां आपको आपके जियो नंबर की वैधता और बैलेंस के बारे में जानकारी मिल जाएगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि MBAL लिखकर 55333 पर एसएमएस करके या *333# पर डायल करके बैलेंस चेक किया जा सकता है, लेकिन हमारी जांच में ये दोनों तरीके फेल रहे।