विमुद्रीकरण के बाद भारत के अंदर डिजिटल पेमेंटिंग क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति देखने को मिली है। आज बड़े पैमाने पर लोग पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि प्लेटफॉर्म की मदद से यूपीआई के जरिए लेन देन कर रहे हैं। यूपीआई ने डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में एक बड़े बदलाव को लाने का काम किया है। हालांकि, ऑनलाइन लेनदेन आप तभी कर सकते हैं जब आपके फोन में इंटरनेट हो। इंटरनेट के बगैर आप डिजिटल ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर हम कहें कि आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई लेनदेन कर सकते हैं तो? जी हां, बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में *99# को दर्ज करना होगा। उसके बाद आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई लेनदेन कर सकेंगे। ये एक इमरजेंसी सेवा है। हालांकि, इसके लिए आपका नंबर यूपीआई पेमेंट से रजिस्टर्ड होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
UPI Payment Without Internet: बिना इंटरनेट केे भी हो जाती है यूपीआई पेमेंट, जानिए क्या है ट्रिक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X