{"_id":"69e9dc18263cb8b96d0f065c","slug":"x-new-messaging-app-xchat-launch-april-25-iphone-ipad-users-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"XChat: आईफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी! 25 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है X का नया मैसेजिंग एप, जानें क्या होंगे फीचर्स","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
XChat: आईफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी! 25 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है X का नया मैसेजिंग एप, जानें क्या होंगे फीचर्स
Media Solutions Initiative
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार
X Chat App: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अपने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए XChat नाम का एक बिल्कुल नया मैसेजिंग एप ला रहा है। इस एप में यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, शानदार प्राइवेसी फीचर्स और बिना विज्ञापनों के सुरक्षित चैटिंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
XChat
- फोटो : AppStore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
X अब अपने मौजूदा इन-एप डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम से आगे बढ़ते हुए एक अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी XChat नाम का नया स्टैंडअलोन एप iPhone और iPad यूजर्स के लिए ला रही है, जो 25 अप्रैल से लाइव होगा। इससे पहले इसकी लॉन्च डेट 17 अप्रैल बताई जा रही थी।
फिलहाल यह एप App Store पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के प्राइवेट बातचीत कर सकें।
प्राइवेसी पर खास फोकस
App Store लिस्टिंग के मुताबिक, XChat यूजर्स को “प्राइवेट और फोकस्ड स्पेस” में चैट करने की सुविधा देगा। इस ऐप में कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग नहीं होगी। सबसे अहम बात यह है कि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दिया जाएगा, यानी भेजे गए मैसेज सिर्फ भेजने वाला और रिसीवर ही पढ़ पाएंगे। इससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों मजबूत होंगी।
यह भी पढ़ें: क्या जानबूझकर जल्दी खराब किए जाते हैं स्मार्टफोन? यूरोपियन यूनियन ने पकड़ा फोन कंपनियों का ये सिक्रेट गेम
मिलेंगे कई एडवांस मैसेजिंग फीचर्स
XChat में आधुनिक मैसेजिंग एप्स जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। यूजर्स मैसेज भेजने के बाद भी उसे एडिट या डिलीट कर सकेंगे। डिलीट करने पर मैसेज सभी के लिए हट जाएगा, जिससे बातचीत पर बेहतर कंट्रोल मिलेगा।
इसके अलावा, एप में स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग फीचर भी होगा, जिससे चैट का स्क्रीनशॉट लेना रोका जा सकेगा। यूजर्स ‘डिसअपीयरिंग मैसेज’ फीचर भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसमें मैसेज 5 मिनट के भीतर अपने आप गायब हो जाएंगे। यह फीचर संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
बड़े ग्रुप और कॉलिंग का सपोर्ट
XChat में शुरुआत में 481 मेंबर्स तक के बड़े ग्रुप चैट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, क्रॉस-डिवाइस कॉलिंग फीचर भी दिया जाएगा, जिससे यूजर्स टेक्स्ट के अलावा वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। एप में जॉइन करने योग्य लिंक के जरिए ग्रुप में नए लोगों को जोड़ना आसान होगा। आने वाले समय में ग्रुप लिमिट को 500 और फिर 1000 तक बढ़ाने की योजना है।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण का गठन किया, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
X Communities को किया जाएगा बंद
इस बदलाव के तहत X 6 मई से अपने ‘Communities’ फीचर को बंद करने जा रहा है, क्योंकि इसका इस्तेमाल कम हो रहा है। यूजर्स को XChat पर शिफ्ट होने के लिए ग्रुप लिंक शेयर करने के लिए कहा जा रहा है। कंपनी ने यूजर्स को 30 मई तक का समय दिया है, ताकि वे इस नए प्लेटफॉर्म पर ट्रांजिशन पूरा कर सकें।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X