फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप पर डॉक्यूमेंट भेजते वक्त क्यों आते हैं ये नंबर? जानिए क्या है इनके पीछे की कहानी

Fri, 29 Oct 2021 02:22 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp facts know about what are the secret numbers of WhatsApp documents, files and images
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर में व्हाट्सएप के 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाले इस एप का उपयोग विश्व के लगभग सभी देशों में किया जाता है। ऐसे में आज के इस डिजिटल दौर में व्हाट्सएप हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसने हमारे परिजनों और चाहने वालों को हमारे करीब ला दिया है। आज लोग बड़ पैमाने पर अपनी फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स आदि चीजों को एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर ऐसी कई चीजें हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं उन नंबर्स के बारे में जो अक्सर किसी डॉक्यूमेंट या फाइल को सेंड करते वक्त उनके नीचे लिखे आते हैं। आप में से अधिकतर लोगों को शायद ही इन नंबर्स के विषय में पता होगा। आज हम आपको इन्हीं नंबर्स के पीछे की कहानी बताने वाले हैं -

WhatsApp facts know about what are the secret numbers of WhatsApp documents, files and images
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये नंबर्स काफी महत्वपूर्ण होते हैं, इनकी मदद से काफी कुछ जाना जा सकता है।  इन कोड नंबर्स में फाइल से जुड़ी कई जानकारियां छुपी होती हैं। आप इस नंबर के जरिए डॉक्यूमेंट या फाइल के विषय में काफी कुछ पता लगा सकते हैं।

WhatsApp facts know about what are the secret numbers of WhatsApp documents, files and images
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको इस नंबर के बारे में जरा भी जानकारी नहीं है, तो बता दें कि ये कोड नंबर्स एक तरह से फाइल नेम होते हैं। कई मर्तबा हम किसी फोटो, फाइल या डॉक्यूमेंट को किसी भी नाम से सेव नहीं करते, तो ऐसी स्थिति में ये नंबर्स उस फाइल के नीचे दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp facts know about what are the secret numbers of WhatsApp documents, files and images
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जानकारी के लिए  बता दें कि ये नंबर्स YYYYMMDD_HHMMSS के फॉरमेट में लिखा होता है। अगर आपके किसी फाइल या डॉक्यूमेंट के नीचे 20210807_112109 लिखा है, तो इससे तात्पर्य वह फाइल 7 अगस्त 2021 की है। जिन फाइलों का कोई नाम नहीं होता, उनका नाम सिस्टम द्वारा इसी फॉर्मेट में दर्ज किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed