सब्सक्राइब करें

WhatsApp Notification Sound: अब खास कॉन्टैक्ट के मैसेज आने पर बजेगा स्पेशल नेटिफिकेशन साउंड, ऐसे करें एक्टिवेट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Jan 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips How to set a special notification sound for a specific contact
व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने एक और नया कामाल का फीचर लॉन्च किया है। दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले लोग इसके नए नए फीचर्स को लेकर काफी खुश रहते हैं। इसका कारण ये है कि व्हाट्सएप कंपनी समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए नए फीचर्स लाती रहती है। इंस्टेंट मैसेजिंग की सुविधा देने वाले इस ऐप ने हाल ही में पेमेंट की सुविधा भी जारी की थी। इसी क्रम में व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आई है, जिसके तहत आप किसी स्पेशल कॉन्टेक्ट के लिए कोई भी स्पेशल नोटिफिकेशन साउंड लगा सकते हैं। ये बिल्कुल ऐसे ही काम करता है जैसे आप फोन में कॉलिंग के लिए किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट पर अलग रिंगटोन लगा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स बिना फोन देखे ही पता लगा सकते हैं कि किसका मैसेज आया है। व्हाट्सएप में आप टोन, वाइब्रेशन, पॉपअप और लाइट जैसी कैटेगरी के लिए नोटिफिकेशन को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

Trending Videos
Whatsapp Tips How to set a special notification sound for a specific contact
व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

नोटिफिकेशन टोन सेट करने का प्रोसेस

  • इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, ये प्रक्रिया बेहद आसान है। आपको सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप पर जाना है। फिर आपको एक ऐसा कॉन्टैक्ट चुनना है जिसके लिए आप एक खास नोटिफिकेशन टोन सेट करना चाहते हैं। उस कॉन्टैक्ट के चैट बॉक्स में जाकर आपको कोने पर तीन बिंदुओं पर टैप करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Tips How to set a special notification sound for a specific contact
व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इसके बाद आपके इसमें व्यू कॉन्टैक्ट का ऑप्शन आएगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा। इतना करने पर आपके सामने जो पेज आएगा वहां कस्टम नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा। यहां आप अपने हिसाब से  किसी भी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के कोई भी टोन चुनकर मैसेज व कॉल नोटिफिकेशन को कस्टमाइज कर सकते हैं।
Whatsapp Tips How to set a special notification sound for a specific contact
व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इसके अलावा आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप के लिए भी कस्टमाइज नोटिफिकेशन लगा सकते हैं। इसके लिए भी आपको सेम प्रोसेस फॉलो करना होगा। 
विज्ञापन
Whatsapp Tips How to set a special notification sound for a specific contact
व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • खास बात तो ये है कि यूजर्स नोटिफिकेशन टोन को कस्टमाइज करने में किसी थर्ड-पार्टी ऐप के टोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed