सब्सक्राइब करें

AC Tips: रातभर चलाते हैं एसी, रिमोट में दबाएं ये बटन बिजली बिल की होगी बचत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 23 May 2026 05:29 PM IST
सार

अगर आप रात में सोते वक्त एसी चलाते हैं, तो आज हम आपको एक खास मोड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप बिजली की बचत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
AC Sleep Mode: How This Smart Feature Can Cut Your Electricity Bill During Summer Nights
Ac Tips - फोटो : AI Generated

गर्मी के सीजन में अक्सर लोग पूरी रात एसी चलाकर सोना पसंद करते हैं। हालांकि, लगातार कई घंटों तक एसी चलाने से बिजली की खपत ज्यादा होती है। इसका बुरा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में एयर कंडीशनर का स्लीप मोड फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह फीचर न सिर्फ कमरे का तापमान आरामदायक बनाए रखने का काम करता है बल्कि बिजली की खपत को भी कम करने का काम करता है। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग एसी तो खरीद लेते हैं, लेकिन उसके स्मार्ट फीचर्स का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। स्लीप मोड उन्हीं फीचर्स में से एक है।

AC Sleep Mode: How This Smart Feature Can Cut Your Electricity Bill During Summer Nights
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी का स्लीप मोड कैसे काम करता है?

  • स्लीप मोड का काम काफी आसान और असरदार होता है।
  • यह फीचर जब ऑन करते हैं, तो एसी धीरे-धीरे कमरे के तापमान को नियंत्रित करने का काम करता है।
  • आमतौर पर यह हर घंटे तापमान को 1 या 2 डिग्री बढ़ा देता है ताकि शरीर को जरूरत से ज्यादा ठंडक महसूस न हो।
  • इससे होता यह है कि कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है।
AC Sleep Mode: How This Smart Feature Can Cut Your Electricity Bill During Summer Nights
AC Tips - फोटो : Freepik

स्लीप मोड से बिजली बिल में बचत कैसे होती है?

  • इसके अलावा बिजली की खपत भी घट जाती है।
  • सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने पर बिजली बिल में अच्छी बचत की जा सकती है।
  • रात में शरीर का तापमान सामान्य रूप से थोड़ा कम हो जाता है।
  • ऐसे में लगातार तेज कूलिंग स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।
  • एसी में स्लीप मोड को इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Sleep Mode: How This Smart Feature Can Cut Your Electricity Bill During Summer Nights
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी को किस तापमान पर स्लीप मोड में चलाएं?

  • यह फीचर कमरे को जरूरत के हिसाब से ठंडा रखता है और अत्यधिक कूलिंग से बचाने का काम करता है।
  • अगर एसी को 24 से 26 डिग्री तापमान पर स्लीप मोड के साथ चलाया जाए तो बिजली की खपत कम हो सकती है।
  • स्लीप मोड के अलावा एसी में टाइमर फीचर का इस्तेमाल भी मददगार होता है।
विज्ञापन
AC Sleep Mode: How This Smart Feature Can Cut Your Electricity Bill During Summer Nights
AC Tips - फोटो : Freepik

स्लीप मोड को एक्टिवेट कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं?

  • अगर आप गर्मियों में पूरी रात एसी चलाकर सोते हैं, तो आप स्लीप मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • यह फीचर आरामदायक नींद देने के साथ बिजली बिल को नियंत्रित रखने में भी मदद करने का काम करता है।
  • स्लीप मोड को एक्टिवेट करने के लिए आपको रिमोट में दिए गए स्लीप मोड बटन को ऑन करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed