फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghee: भोपाल में पकड़ा गया मिलावटी घी, इन 3 तरीकों से चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे नकली घी का सेवन

Wed, 12 Aug 2026 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Aug 2026 09:58 AM IST
सार

Adulterated Ghee in MP: मध्य प्रदेश में मिलावटी घी-दूध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश भर में 20 जुलाई से 10 अगस्त तक 2234 नमूनों की जांच में 73 फेल मिले। ऐसे में आप जरूर ये चेक कर लें कि कहीं आप भी मिलावटी घी का सेवन नहीं कर रहे?

विज्ञापन
Adulterated ghee and milk seized in Madhya Pradesh; learn how to identify fake ghee
भोपाल में मिला मिलावटी घी: कैसे करें नकली घी की पहचान? - फोटो : Amar Ujala AI

Adulterated Ghee Identified Process: बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर तक घी खाने की सलाह देते हैं ताकि हड्डियां मजूबत हों, लेकिन सोचिए कि आप जिस घी का सेवन असली समझकर कर रहे हैं और वो मिलावटी निकले तो फिर क्या होगा?



दरअसल, मध्य प्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 20 जुलाई से 10 अगस्त तक लिए गए 2234 नमूनों में 73 जांच में फेल पाए गए। इनमें घी के नमूनों की रिपोर्ट ने सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है। भोपाल के 13 और इंदौर के 8 घी के नमूने असुरक्षित पाए गए। ऐसे में आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिनसे आप ये पता लगा सके कि आप जिस घी का सेवन कर रहे हैं वो मिलावटी है या असली। चलिए जानते हैं मिलावटी घी की पहचान कैसे करें...

Adulterated ghee and milk seized in Madhya Pradesh; learn how to identify fake ghee
भोपाल में मिला मिलावटी घी: कैसे करें नकली घी की पहचान? - फोटो : AI Generated

मिलावटी घी की पहचान कैसे करें?

पहला तरीका

  • एक बर्तन में घी निकालकर उसे गर्म करें यानी पिघला लें
  • अब एक कांच के गिलास में इस घी को डाल दें
  • इसके बाद इस फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें
  • अब ध्यान दें कि क्या घी के ऊपर एक अलग परत बनी है? अगर बनी है तो ऐसा घी सही माना जाता है
Adulterated ghee and milk seized in Madhya Pradesh; learn how to identify fake ghee
भोपाल में मिला मिलावटी घी: कैसे करें नकली घी की पहचान? - फोटो : AI Generated

दूसरा तरीका

  • आपको एक कांच का गिलास लेना है और इसमें पानी डालना है
  • इसके बाद इस पानी वाले गिलास में एक चम्मच घी डाल दें
  • अब ध्यान दें कि क्या घी नीचे तले में बैठ रहा है? अगर हां, तो ये घी अशुद्ध माना जाता है
  • जबकि, असली घी पानी की सतह पर तैरता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Adulterated ghee and milk seized in Madhya Pradesh; learn how to identify fake ghee
भोपाल में मिला मिलावटी घी: कैसे करें नकली घी की पहचान? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • एक बर्तल लें और उसमें लगभग 2 चम्मच घी डाल लें
  • साथ में आधार चम्मच नमक भी डालें
  • इसके बाद घी में लगभग दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड डाल दें जिसके बाद इन सभी को आपस में मिला लें
विज्ञापन
Adulterated ghee and milk seized in Madhya Pradesh; learn how to identify fake ghee
भोपाल में मिला मिलावटी घी: कैसे करें नकली घी की पहचान? - फोटो : Adobe stock
  • इसके बाद इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ना है
  • 20 मिनट बाद चेक करें कि क्या इस मिश्रण का रंग बदला है या नहीं
  • रंग अगर नहीं बदला है तो ऐसे घी को सही माना जाता है
  • पर अगर रंग बदला है तो ये घी मिलवाटी हो सकता है


नोट:- इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जानकार, सलाहकार आदि की राय जरूर लें। लेखक या अमर उजाला ऐसी किसी जानकारी का समर्थन या पृष्टि नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed