फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI Lite क्या है और यह सामान्य UPI से कितना अलग है? जानें किस पेमेंट के लिए कौन सा है बेस्ट

Tue, 11 Aug 2026 08:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 11 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

What is UPI Lite India: जो लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं, उनके मोबाइल में मौजूद एप में लगभग सभी के पास UPI Lite का वॉलेट भी दिखाई देता है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, मगर ज्यादातर लोग इसके बारे में सही जानकारी न होने की वजह से इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि UPI Lite का इस्तेमाल आप कब कर सकते हैं।

विज्ञापन
Understanding UPI Lite: What It Is, How It Differs from Regular UPI, and When to Use Which
यूपीआई लाइट क्या है - फोटो : AI

Regular UPI vs UPI Lite Differences: आज के समय में डिजिटल भुगतान यानी ऑनलाइन पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। सड़क के छोटे दुकानदार से लेकर बड़े मॉल तक, हर कोई क्यूआर कोड के जरिए पैसे लेना पसंद करता है। हालांकि, कई बार बैंक सर्वर डाउन होने या तकनीकी कारणों से सामान्य यूपीआई पेमेंट फेल हो जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। 



इस समस्या का समाधान करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 'यूपीआई लाइट' की शुरुआत की है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यूपीआई लाइट सामान्य यूपीआई से कैसे अलग है।

Understanding UPI Lite: What It Is, How It Differs from Regular UPI, and When to Use Which
यूपीआई लाइट का मुख्य मतलब और काम करने का तरीका - फोटो : अमर उजाला

यूपीआई लाइट का मुख्य मतलब और काम करने का तरीका

  • यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है, जिसकी मदद से आप बिना बैंक सर्वर की मदद लिए छोटे भुगतान तुरंत कर सकते हैं।
  • इसके इस्तेमाल के दौरान बैंक के सर्वर फेल होने या पेमेंट अटकने की कोई टेंशन नहीं रहती है।
Understanding UPI Lite: What It Is, How It Differs from Regular UPI, and When to Use Which
पिन की जरूरत न होना और तेज ट्रांजैक्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

पिन की जरूरत न होना और तेज ट्रांजैक्शन

  • सामान्य यूपीआई पेमेंट करते समय आपको हर बार 4 या 6 अंकों का सीक्रेट यूपीआई पिन दर्ज करना पड़ता है।
  • इसके विपरीत, यूपीआई लाइट से 500 रुपये तक का भुगतान करने के लिए किसी भी तरह का पिन डालने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding UPI Lite: What It Is, How It Differs from Regular UPI, and When to Use Which
एक बार में पैसे लोड करने की सुविधा - फोटो : Adobe Stock

एक बार में पैसे लोड करने की सुविधा

  • आप अपने मुख्य बैंक खाते से एक बार में पैसे निकालकर यूपीआई लाइट वॉलेट में जमा कर लेते हैं।
  • वर्तमान नियमों के अनुसार, इस वॉलेट में एक बार में अधिकतम 2000 रुपये तक की राशि ही जोड़ी जा सकती है।
  • कुछ एप में UPI लाइट में अधिकतम 5000 रुपये भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
Understanding UPI Lite: What It Is, How It Differs from Regular UPI, and When to Use Which
छोटे भुगतानों के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट - फोटो : Adobe Stock
छोटे भुगतानों के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट
  • छोटे भुगतानों के लिए बिना पिन और बिना सर्वर एरर वाले यूपीआई लाइट का इस्तेमाल सबसे बेस्ट रहता है।
  • वहीं, बड़े लेन-देन के लिए सामान्य यूपीआई का ही उपयोग किया जाना अच्छा रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed