फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Alert: राखी के मौके पर जालसाजों से सावधान! ऐसे लगा सकते हैं आपको चपत

Wed, 12 Aug 2026 08:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Aug 2026 08:00 AM IST
सार

Raksha Bandhan Par Hone Wale Fraud Se Kaise Bachein: रक्षाबंधन त्योहार की आड़ में कई स्कैमर्स लोगों को ठगने का काम करते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इनसे बच  सकते हैं।

विज्ञापन
How to avoid fraud during Raksha Bandhan Par Hone Wale Fraud Se Kaise Bachein
रक्षा बंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता। - फोटो : Amar Ujala AI

Rakhi Fraud Awareness: भारत देश में हर एक त्योहार को बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जैसे- रक्षाबंधन का पर्व। इस बार राखी का ये त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।



इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रक्षाबंधन की आड़ में जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसलिए आपकी एक छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। चलिए जानते हैं आपको रक्षाबंधन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

How to avoid fraud during Raksha Bandhan Par Hone Wale Fraud Se Kaise Bachein
रक्षा बंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता। - फोटो : Adobe Stock

रक्षा बंधन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?

नंबर 1

  • जालसाज आपको कोई ऑफर्स देने के नाम पर या कैशबैक देने के नाम पर बैंक अधिकारी या ई-कॉमर्स वेबसाइट के अधिकारी बनकर कॉल कर सकते हैं
  • यहां पर ध्यान देना है कि अगर आपको कॉल पर शंका हो, तो कॉल काट दें और साथ ही अपनी कोई भी गोपनीय या बैंकिंग जानकारी या फिर कोई ओटीपी आदि शेयर न करें
  • वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
How to avoid fraud during Raksha Bandhan Par Hone Wale Fraud Se Kaise Bachein
रक्षा बंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • कई लगो रक्षा बंधन के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं जैसे- राखी, भाई के लिए गिफ्ट आदि
  • ऐसे में ध्यान दें कि जालसाज कई फेक वेबसाइट/एप बनाकर आपको ठग सकते हैं
  • ये दिखने में बिल्कुल असली की तरह दिखती हैं
  • इसलिए आपको असली-नकली वेबसाइट में अंतर पता होना चाहिए, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to avoid fraud during Raksha Bandhan Par Hone Wale Fraud Se Kaise Bachein
रक्षा बंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे ऑफर्स दिखते हैं, जो लोगों को लुभा लेते हैं
  • पर जान लें कि इन ऑफर्स की अच्छे से जांच कर लें, क्योंकि इनमें से अधिकतर ऑफर्स फेक हो सकते हैं
  • कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी चीजें दिख जाती हैं जो देखने में सबसे अलग और काफी सस्ती भी होती हैं
  • पर यहां ध्यान देना है कि ऐसी चीजों पर जल्दी विश्वास करके कभी ऑर्डर न करें
  • पहले जांचे-परखे और वेबसाइट सही लगे तो ही ऑर्डर करें और वो भी कैश ऑन डिलिवरी।
विज्ञापन
How to avoid fraud during Raksha Bandhan Par Hone Wale Fraud Se Kaise Bachein
रक्षा बंधन पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता। - फोटो : Adobe stock

नंबर 4

  • रक्षा बंधन के मौके पर अगर व्हाट्सएप पर कोई ऐसा मैसेज आए जिसमें आपको उपहार देने की बात हो, तो सावधान हो जाएं
  • इन मैसेज में उपहार प्राप्त करने के लिए एक लिंक दिया होता है जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है
  • भूलकर इस लिंक पर क्लिक न करें, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है क्योंकि ये मैसेज फेक होते हैं
  • साथ ही ये आपके मोबाइल को हैक कर सकते हैं और आपको चपत लगाने का काम करते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed