सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: क्या आपके कूलर से भी आ रही है बदबू? इन उपायों से चुटकियों में दूर होगी परेशानी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 31 May 2026 01:33 PM IST
सार

Get Rid of Cooler Foul Smell Instantly: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब कूलर चलता है तो उसमें से बदबू आती है। बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में उस बदबू को दूर करने के कुछ उपाय के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Air Cooler Foul Smell Solution Easy DIY Utility Hacks to Get Rid of Bad Odor Instantly
कूलर से बदबू दूर करने के उपाय - फोटो : AI

How To Remove Bad Odor From Air Cooler: भीषण गर्मी के इस मौसम में ठंडी हवा के लिए ज्यादातर घरों में कूलर का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जाता है। मगर कई बार कूलर चलते ही उसमें से अजीब सी गंध या मछली जैसी गंदी बदबू आने लगती है, जिससे कमरे में बैठना मुश्किल हो जाता है। आम इंसान अक्सर इस बदबू से परेशान होकर बाजार से महंगे सेंट या परफ्यूम खरीद लाता है, जो सिर्फ कुछ मिनट ही काम करते हैं। 



दरअसल, कूलर के टैंक में लंबे समय तक पानी जमा रहने, उसमें फंगस लगने या घास के सड़ने के कारण यह समस्या पैदा होती है। आइए बेहद सरल शब्दों में जानते हैं कि बिना एक भी रुपया खर्च किए आप घर पर ही इस जिद्दी बदबू को चुटकियों में कैसे दूर कर सकते हैं।

Air Cooler Foul Smell Solution Easy DIY Utility Hacks to Get Rid of Bad Odor Instantly
फिटकरी का अचूक और जादुई घरेलू उपाय - फोटो : Freepik

फिटकरी का अचूक और जादुई घरेलू उपाय

  • कूलर के पानी की टंकी में लगभग 30 ग्राम फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा डाल दें, यह पानी में मौजूद बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को तुरंत मार देती है।
  • यह एक बेहद सस्ता और असरदार तरीका है जो बिना किसी मंहगे या नुकसानदायक केमिकल के कूलर की बदबू को लंबे समय के लिए खत्म कर देता है।
  • फिटकरी पानी में जमी काई, फंगस और भारी धूल के कणों को काटकर टंकी के नीचे बैठा देती है, जिससे पानी पूरी तरह साफ हो जाता है।
Trending Videos
Air Cooler Foul Smell Solution Easy DIY Utility Hacks to Get Rid of Bad Odor Instantly
कूलर की घास को साफ करने का आसान तरीका - फोटो : अमर उजाला

कूलर की घास को साफ करने का आसान तरीका

  • कई बार कूलर की खस या हनीकॉम्ब पैड में धूल-मिट्टी जम जाती है, जो लगातार पानी मिलने से सड़ने लगती है और बदबू देती है।
  • इसलिए आप कूलर की जालियों को बाहर निकालें और एक बाल्टी पानी में दो ढक्कन एंटीसेप्टिक लिक्विड मिलाकर घास पर अच्छी तरह छिड़कें।
  • जालियों को साफ पानी से धोने के बाद कम से कम 1 घंटे के लिए तेज धूप में छोड़ दें, जिससे सारे कीटाणु मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Cooler Foul Smell Solution Easy DIY Utility Hacks to Get Rid of Bad Odor Instantly
नीम की पत्तियों और कपूर का देसी उपाय - फोटो : freepik

नीम की पत्तियों और कपूर का देसी उपाय

  • अगर आप रासायनिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को कूलर के टैंक में डाल दें। इससे कुछ ही घंटों में आपका कूलर का बदबू कम हो सकता है।
  • एक सूती या मलमल के कपड़े में 3-4 कपूर की गोलियां बांधकर कूलर के पानी वाले टैंक में लटका दें, जिससे पानी बिल्कुल साफ रहेगा।
विज्ञापन
Air Cooler Foul Smell Solution Easy DIY Utility Hacks to Get Rid of Bad Odor Instantly
कूलर से बदबू रोकने के उपाय - फोटो : Adobe stock
कूलर से बदबू रोकने के उपाय
  • कूलर के पानी को कभी भी 15-20 दिनों तक जमा न रहने दें, हर हफ्ते टैंक का पूरा पानी बदलना बेहद जरूरी है।
  • पानी बदलते रहने से न सिर्फ बदबू की छुट्टी होगी, बल्कि गर्मियों में फैलने वाले डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का खतरा भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
  • रात को कूलर बंद करने से 10 मिनट पहले उसका 'वॉटर पंप' बंद कर दें और सिर्फ पंखा चलाएं, ताकि उसकी घास पूरी तरह सूख सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed