फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Scheme: क्या आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं? पात्रता और स्कीम के फायदे यहां जानें

Thu, 09 Jul 2026 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Jul 2026 05:00 PM IST
सार

Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: क्या आप अटल पेंशन योजना से जुड़कर 5000 रुपये की पेंशन हर महीने प्राप्त करना चाहते हैं? तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: who is eligible for atal pension yojana ka labh kise milta hai
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे- अटल पेंशन योजना।

दरअसल, अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने का प्रावधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं? चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता और इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में...

Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: who is eligible for atal pension yojana ka labh kise milta hai
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना क्या है?

  • ये एक निवेश योजना है जिसमें आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • फिर 60 साल की उम्र के बाद से आपको हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी
  • निवेश उम्र के हिसाब से और पेंशन प्लान (1, 2, 3, 4 या 5 हजार रुपये महीना) अलग-अलग होता है
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: who is eligible for atal pension yojana ka labh kise milta hai
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? 

  • वे लोग जो भारत के नागरिक हैं
  • आपकी उम्र अगर 18-40 साल के बीच है
  • आप अगर करदाता नहीं हैं यानी टैक्स भरने की कैटेगरी में नहीं आते
  • आपके पास अगर बैंक खाता है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: who is eligible for atal pension yojana ka labh kise milta hai
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना के तहत क्या फायदा मिलता है?

  • अटल पेंशन योजना के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1-5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है
  • इस योजना में अलग-अलग उम्र के हिसाब से अलग-अलग पेंशन के लिए हर महीने प्रीमियम देना होता है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: who is eligible for atal pension yojana ka labh kise milta hai
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे- 18 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये महीना वाली पेंशन प्राप्त करने के लिए हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
  • इसी तरह 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति का हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed