फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Rain: तेज आंधी-बारिश में गिर गया है बिजली का तार या खंभा, तो ऐसे करें शिकायत तुरंत कटेगी बिजली

Thu, 09 Jul 2026 05:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 09 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

Broken Electricity Wire Complaint: पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बरसात के मौसम में अक्सर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है जहां बिजली का तार या खंभा टूट जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Broken Electricity Wire or Pole Fallen in Rain? How to File Urgent Complaint for Immediate Power Cut
बिजली का तार टूटने पर शिकायत - फोटो : AI

Monsoon Electrical Safety Guide: मानसून के मौसम में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण सड़कों या घरों के आसपास बिजली के खंभे गिरना और तार टूटने की घटनाएं बेहद आम हो जाती हैं। ऐसे समय में थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे या करंट लगने का कारण बन सकती है।



जब भी आपके इलाके में ऐसा कोई हादसा हो, तो घबराने की बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए ताकि बिजली विभाग तुरंत उस लाइन की बिजली (पावर सप्लाई) काट सके। आइए लेख में जानते हैं कि ऐसी आपातकालीन स्थिति में आपको तुरंत क्या करना चाहिए और शिकायत कहां दर्ज कराएं।

Broken Electricity Wire or Pole Fallen in Rain? How to File Urgent Complaint for Immediate Power Cut
टूटे हुए तार से तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं - फोटो : Adobe Stock

टूटे हुए तार से तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं
अगर आपके सामने कोई बिजली का तार टूटकर गिरा है, तो उसके पास जाने की गलती बिल्कुल न करें। पानी से भरी सड़क पर करंट बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए कम से कम 30 फीट की दूरी बनाए रखें। इसके अलावा, आस-पास के लोगों और बच्चों को भी उस जगह पर जाने से तुरंत रोकें और वहां सुरक्षा के लिए कुछ ऐसी चीज लगा दें जिससे लोग घटनास्थल से दूर ही रुक जाएं।

Broken Electricity Wire or Pole Fallen in Rain? How to File Urgent Complaint for Immediate Power Cut
नेशनल हेल्पलाइन और बिजली विभाग को फोन करें - फोटो : Adobe Stock

नेशनल हेल्पलाइन और बिजली विभाग को फोन करें
ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाए सीधे नेशनल इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करें। इसके अलावा, आप अपने राज्य के सेंट्रलाइज्ड बिजली शिकायत नंबर 1912 पर तुरंत फोन करके घटना की जानकारी दे सकते हैं। यह नंबर चौबीसों घंटे काम करता है और आपातकालीन मामलों में सब-स्टेशन को तुरंत पावर कट (बिजली बंद) करने का निर्देश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Broken Electricity Wire or Pole Fallen in Rain? How to File Urgent Complaint for Immediate Power Cut
स्थानीय सब-स्टेशन और सोशल मीडिया का उपयोग - फोटो : Adobe Stock

स्थानीय सब-स्टेशन और सोशल मीडिया का उपयोग
अपने नजदीकी बिजली सब-स्टेशन या स्थानीय लाइनमैन का नंबर अपने फोन में हमेशा सेव रखें ताकि संकट के समय सीधे बात हो सके। इसके साथ ही, आप बिजली कंपनी (जैसे टाटा पावर, यूपीपीसीएल, बीएसईएस) के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फोटो और लोकेशन के साथ ट्वीट कर सकते हैं। डिजिटल शिकायतों पर बिजली विभाग की टीमें बहुत तेजी से एक्शन लेती हैं।

विज्ञापन
Broken Electricity Wire or Pole Fallen in Rain? How to File Urgent Complaint for Immediate Power Cut
आंधी - तूफान में क्या नहीं करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या नहीं करें?
कई बार शिकायत के बाद ग्रिड से बिजली बंद कर दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खतरा पूरी तरह टल गया है। जब तक बिजली विभाग की टेक्निकल टीम मौके पर आकर तार को पूरी तरह ठीक न कर दे, तब तक उसे छूने की कोशिश न करें। ऑटोमैटिक सिस्टम से बिजली कभी भी वापस आ सकती है, इसलिए एक्सपर्ट्स के आने का इंतजार करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed