सरकार द्वारा देश की जनता को पहचान पत्र समेत कई अन्य दस्तावेज जारी किए जाते हैं। वहीं, अगर ये दस्तावेज लोगों के पास न हो तो कई तरह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी लोग इन्हें समय रहते बनवा लेते हैं। जैसे- आधार कार्ड और पैन कार्ड। ये दो ऐसे दस्तावेज हैं जिनका पास में होना बेहद जरूरी है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों के लिए इन दोनों दस्तावेजों की बेहद जरूरत होती है। वहीं, सरकार द्वारा आधार कार्ड को बैंक खाते से लेकर अन्य चीजों से लिंक कराने के लिए कहा गया है। जैसे- पैन कार्ड से भी। ऐसे में लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना जालसाज आपको चपत तक लगवा सकते हैं यानी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62bfe28a43f60450545d5bdb","slug":"avoid-these-mistakes-while-pan-aadhaar-linking-otherwise-may-face-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Aadhaar Linking: पैन कार्ड को आधार से लिंक करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बैंक खाता खाली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Aadhaar Linking: पैन कार्ड को आधार से लिंक करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बैंक खाता खाली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Pan Aadhaar Linking: आधार कार्ड को लिंक कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
Pan Aadhaar Linking: आधार कार्ड को लिंक कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं
- आपको ध्यान देना है कि आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। जालसाज आपको कॉल के जरिए संपर्क करते हैं, और पैन व आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए कहते हैं। लेकिन ये लोग फर्जी होते हैं, आपको ऐसे लोगों को अपनी कोई जानकारी नहीं देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Aadhaar Linking: आधार कार्ड को लिंक कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें
- जालसाज आपको ठगने के लिए कई अनजाने लिंक भेज सकते हैं। इन लिंक्स में वायरस होता है जो आपके मोबाइल या कंप्यूटर को हैक करके आपकी सारी जानकारी चुरा लेता है। इसलिए ऐसे लिंक्स से सावधान रहें।
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराते समय आपको ध्यान रखना है कि इसके आधिकारिक लिंक www.incometax.gov.in पर ही जाकर आपको इसे लिंक करवाना है।
- फोटो : istock
- पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराते समय आपको ध्यान रखना है कि इसके आधिकारिक लिंक www.incometax.gov.in पर ही जाकर आपको इसे लिंक करवाना है।
विज्ञापन
Pan Aadhaar Linking: आधार कार्ड को लिंक कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
अनजानी मेल से सावधान
- पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए जालसाज लोगों के मेल आईडी पर फर्जी मेल भेजते हैं, जो देखने में एकदम असली जैसी लगती है। लेकिन इस मेल के जरिए जालसाज आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। इसलिए ऐसी मेल को बिल्कुल न खोलें।

कमेंट
कमेंट X