फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर न हो जाए ठगी का शिकार, ऐसे बचें; वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

Thu, 16 Jul 2026 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Jul 2026 04:26 PM IST
सार

Ayushman Card Fraud Se Kaise Bachein: क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर भी फ्रॉड हो सकता है? इसलिए आपको इस फ्रॉड से बचकर रहना चाहिए। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Fraud Alert: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। केंद्र सरकार इन आयुष्मान कार्ड को बनाने की सुविधा सिर्फ पात्र लोगों को देती है।

वहीं, स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने या आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगने का काम करते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप ऐसे जालसाजों से बचकर रहें। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

क्या है आयुष्मान कार्ड फ्रॉड?

पहला तरीका

  • इसमें जालसाज लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कॉल या मैसेज करते हैं
  • लोग भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लालच में आ जाते हैं और जालसाजों द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं
  • ऐसे में आपका मोबाइल हैक हो जाता है और फिर स्कैमर्स आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • सोशल मीडिया भी आजकल लोगों को ठगने का जरिया बन गया है
  • जालसाज यहां पर व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं
  • लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने या आयुष्मान कार्ड पर ऑफर्स जैसे मैसेज भेजकर ठग लेते हैं
  • इसलिए ऐसे किसी मैसेज पर विश्वास न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से?

  • सबसे पहले जान लें कि सरकार या विभाग की तरफ से कभी भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई कॉल या मैसेज नहीं किया जाता है
  • अगर आपको कोई आयुष्मान कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड को बंद करने या आयुष्मान कार्ड के नाम पर किसी भी तरह से डराता है तो ऐसे कॉल पर विश्वास न करें और न ही अपनी कोई जानकारी शेयर करें
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: How to avoid fraud related to getting an Ayushman card made
आयुष्मान कार्ड फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • ध्यान रहे कि आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed