फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG vs Induction: क्या इंडक्शन पर खाना बनाने से बिजली का बिल गैस सिलेंडर से ज्यादा आता है? जानिए दोनों का खर्च

Thu, 16 Jul 2026 03:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 16 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

Induction Cooktop Power Consumption: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि LPG और इंडक्शन में सबसे ज्यादा खर्च किसमें आता है।  आइए इस लेख में इसी के बारे में दोनों के बीच के खर्च का अंतर समझते हैं। 

विज्ञापन
LPG Cylinder vs Induction Cooktop Cost: Which Cooking Method Saves More Money on Your Monthly Bills
एलपीजी और इंडक्शन का खर्च - फोटो : AI

LPG vs Induction Cooking Cost: बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर रसोई का बजट संभालना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जब भी घर के खर्चों को कम करने की बात आती है, तो महिलाओं और आम इंसानों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना ज्यादा सस्ता है या बिजली से चलने वाला इंडक्शन कुकटॉप। 



बहुत से लोग इस डर से इंडक्शन खरीदने से कतराते हैं कि कहीं उनके घर का बिजली बिल आसमान न छूने लगे। आइए इस लेख में इन दोनों के खर्च और तकनीक का असली गणित समझते हैं।

LPG Cylinder vs Induction Cooktop Cost: Which Cooking Method Saves More Money on Your Monthly Bills
गर्मी की बर्बादी और काम का अंतर - फोटो : Adobe Stock

गर्मी की बर्बादी और काम का अंतर
गैस चूल्हे पर जब हम खाना बनाते हैं, तो बर्नर से निकलने वाली आग की लपटें बर्तन के अगल-बगल से बाहर निकल जाती हैं। इससे आधी गर्मी हवा में बर्बाद हो जाती है और पूरी आंच बर्तन को नहीं मिल पाती है। इसके उलट, इंडक्शन एक खास तकनीक से काम करता है। यह आसपास की हवा को गर्म नहीं करता, बल्कि सीधे बर्तन के पेंदे (तली) को गर्म करता है। इसमें लगभग 90% तक बिजली का सही इस्तेमाल होता है और खाना बहुत जल्दी पक जाता है।

LPG Cylinder vs Induction Cooktop Cost: Which Cooking Method Saves More Money on Your Monthly Bills
महीने भर के खर्चे का सीधा हिसाब-किताब - फोटो : Adobe Stock

महीने भर के खर्चे का सीधा हिसाब-किताब
अगर हम आज के गैस सिलेंडर के दाम और घर की बिजली के बिल (करीब 7 से 8 रुपये यूनिट) का हिसाब लगाएं, तो दोनों का खर्चा लगभग एक बराबर ही बैठता है। उदाहरण के तौर पर चलिए मानते हैं कि अगर दो लोगों के परिवार में दिन में दो बार सिर्फ इंडक्शन पर खाना पकाया जाए, तो महीने भर में कम से कम 60 यूनिट बिजली उठती है। इसका खर्चा लगभग 480 रुपये आएगा (ध्यान रखें ये खर्च आपके राज्य के बिजली बिल के रेट के हिसाब से बदल सकता है)।

वहीं अगर LPG गैस की बात करें तो एक घरेलू सिलिंडर दो लोगों के परिवार में अधिकतम 2 मिहीने चल सकता है, ऐसे अगर 1 सिलिंडर की कीमत 950 रुपये मानते हैं तो एक महीने का खर्च 475 रुपये आएगा। ऐसे में अगर खर्च मिलाया जाए तो वो लगभग एक बराबर ही आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder vs Induction Cooktop Cost: Which Cooking Method Saves More Money on Your Monthly Bills
इंडक्शन के छुपे हुए फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock

इंडक्शन के छुपे हुए फायदे और नुकसान
इंडक्शन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पर खाना बनाते समय न तो हाथ जलने का डर रहता है, न आग लगने का और न ही गैस लीक होने का कोई खतरा होता है। साथ ही, गर्मी के दिनों में रसोई भी ठंडी रहती है। मगर इसका एक नुकसान भी है, इस पर आप अपने पुराने एल्युमिनियम, तांबे या मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस पर खाना पकाने के लिए केवल चपटी (सपाट) लोहे या स्टील के खास बर्तनों की ही जरूरत होती है और ये सिर्फ तभी चलेगा जब बिजली रहेगी।

विज्ञापन
LPG Cylinder vs Induction Cooktop Cost: Which Cooking Method Saves More Money on Your Monthly Bills
बजट बचाने की सबसे बढ़िया सलाह - फोटो : Adobe Stock
बजट बचाने की सबसे बढ़िया सलाह
अगर आप अपने घर का पैसा बचाना चाहते हैं, तो रसोई में गैस और इंडक्शन दोनों का साथ में इस्तेमाल करें। जैसे- चाय बनाना, दूध उबालना, पानी गर्म करना या चावल पकाना जैसे छोटे और जल्दी होने वाले कामों के लिए हमेशा इंडक्शन का इस्तेमाल करें। वहीं दूसरी तरफ, जिन चीजों को बनने में ज्यादा समय लगता है, जैसे- दाल गलाना या धीमी आंच पर सब्जी पकाना, उनके लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करना ज्यादा समझदारी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed