फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Safety Tips: धूप में कार के अंदर भूलकर भी नहीं छोड़नी चाहिए ये चार चीजें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Thu, 16 Jul 2026 05:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 16 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

Hot Car Cabin Temperature: अक्सर ऐसा होता है कि लोग जानकारी के आभाव में कार के अंदर कुछ ऐसी चीजें छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से कार में आग लग जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कई बार साधारण सा पानी का बोतल भी ऐसी हादसों का कारण बन जाता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि कार के अंदर क्या चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Car Sun Park Safety 4 Dangerous Things You Should Never Leave Inside a Hot Car to Avoid Accidents
धूप में कार सुरक्षा टिप्स - फोटो : AI

Car Sun Park Safety: गर्मियों के मौसम में तेज धूप के नीचे कार खड़ी करना एक आम बात है, मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है? जब एक बंद कार सीधे सूरज की रोशनी में खड़ी होती है, तो उसके अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले दो गुना तेजी से बढ़ता है। 



ऐसे में कार के केबिन के भीतर रखी कुछ मामूली चीजें भयंकर गर्मी और दबाव के कारण किसी टाइम बम की तरह काम कर सकती हैं। एक आम इंसान के लिए इन खतरों को समझना बेहद जरूरी है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि वे कौन सी चार चीजें हैं जिन्हें धूप में खड़ी गाड़ी में कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

Car Sun Park Safety 4 Dangerous Things You Should Never Leave Inside a Hot Car to Avoid Accidents
स्मार्टफोन, पावर बैंक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स - फोटो : AI जनरेटेड

स्मार्टफोन, पावर बैंक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
मोबाइल फोन, लैपटॉप या पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी होती है। जब कार के अंदर का तापमान 60 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तो ये बैटरियां अंदर ही अंदर उबलने लगती हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण बैटरी फूल सकती है, उसमें से केमिकल लीक हो सकता है या अचानक भयंकर ब्लास्ट हो सकता है, जिससे पूरी कार में आग लग सकती है।

Car Sun Park Safety 4 Dangerous Things You Should Never Leave Inside a Hot Car to Avoid Accidents
धूप में कार सुरक्षा टिप्स - फोटो : AI

पॉकेट लाइटर और गैस वाले स्प्रे (डियोड्रेंट)
कई लोग गाड़ी में सिगरेट जलाने वाला छोटा प्लास्टिक लाइटर या फ्रेशनर/डियोड्रेंट का स्प्रे छोड़ देते हैं। इन चीजों के अंदर बेहद ज्वलनशील लिक्विड पेट्रोलियम गैस भरी होती है। तेज धूप और गर्मी की वजह से इन डिब्बों के अंदर का प्रेशर (दबाव) इतना बढ़ जाता है कि ये अचानक तेज आवाज के साथ फट जाते हैं, जो कांच को भी तोड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Sun Park Safety 4 Dangerous Things You Should Never Leave Inside a Hot Car to Avoid Accidents
हैंड सैनिटाइजर और अल्कोहल वाली चीजें - फोटो : Freepik.com

हैंड सैनिटाइजर और अल्कोहल वाली चीजें
कोरोना काल के बाद से कार में सैनिटाइजर रखना एक आदत बन चुका है। लेकिन सैनिटाइजर में 70% से अधिक आइसोप्रोपिल अल्कोहल होता है, जो बहुत जल्दी आग पकड़ता है। बंद कार में भीषण गर्मी के बीच यदि सैनिटाइजर की बोतल में से गैस बनती है, तो एक छोटी सी चिंगारी या अत्यधिक तापमान से वह केबिन के भीतर आग लगा सकती है।

विज्ञापन
Car Sun Park Safety 4 Dangerous Things You Should Never Leave Inside a Hot Car to Avoid Accidents
पानी की प्लास्टिक बोतल और चश्मे - फोटो : Freepik
पानी की प्लास्टिक बोतल और चश्मे
धूप में रखी पानी की पारदर्शी प्लास्टिक बोतल कार में धूप आने के बाद एक मैग्नीफाइंग ग्लास (लेंस) की तरह काम करने लगती है। जब सूरज की किरणें इस बोतल से छनकर कार की सीट के कपड़े पर एक बिंदु पर केंद्रित होती हैं, तो वहां अत्यधिक गर्मी पैदा होती है, जिससे सीट सुलगने लगती है, इसलिए कभी कार के अंदर पानी की प्लास्टिक की बोतल नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा आपको चश्मा भी कार के अंदर या डैशबोर्ड पर नहीं रखना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed