Bank Holiday 2022: देश भर में समय-समय पर कई तरह की छुट्टियां रहती हैं। अलग-अलग विभागों और क्षेत्रों के हिसाब से भी छुट्टियां होती हैं, जिसके कारण कई बार कई तरह के काम रूक जाते हैं या इनमें समय लगता है। लेकिन त्योहारों की वजह से या अन्य कारणों की वजह से कई बार लंबी छुट्टियां भी पड़ जाती है। जैसे- बैंक की छुट्टियां। दरअसल, हर महीने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी होती है, जिसमें पता चलता है कि महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इन छुट्टियों की जानकारी अगर आम आदमी को पहले मिल जाए, तो इससे वो अपने काम पहले निपटा लेता है। तो चलिए इस बार आपको बताते हैं कि जुलाई 2022 महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62bc2c3197e7ab3b6d792cef","slug":"bank-holiday-in-july-2022-account-holders-complete-your-work-before-june-30-know-more-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holiday in July 2022: बैंक का जरूरी काम कल ही निपटा लें, जुलाई में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holiday in July 2022: बैंक का जरूरी काम कल ही निपटा लें, जुलाई में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Bank Holiday in July 2022: जुलाई 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
Bank Holiday in July 2022: जुलाई 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : istock
जुलाई में 14 दिन बैंक बंद
- दरअसल, इस बार जुलाई महीने में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग राज्य के हिसाब से ये छुट्टियां अलग-अलग दिन हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर आपका बैंक का कोई जरूरी काम है, तो आप इसे जल्दी कर लें ताकि आपको दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holiday in July 2022: जुलाई 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : istock
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक बंद:-
1, 3 और 7 जुलाई
- 1 जुलाई को रथ यात्रा के कारण भुवननेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 3 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 7 जुलाई को खर्ची पूजा के कारण अगरतला में भी आप बैंक का काम नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस दिन यहां छुट्टी रहेगी।
Bank Holiday in July 2022: जुलाई 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : istock
9, 10 और 11 जुलाई
- 9 जुलाई को महीने के दूसरे शनिवार और ईद-उल-अधा (बकरीद) के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 10 जुलाई को रविवार के कारण पूरे देश में और 11 जुलाई को ईज-उल-अजा के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
Bank Holiday in July 2022: जुलाई 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
13, 14, 16 और 17 जुलाई
- 13 जुलाई को भानू जयंती के कारण गंगटोक में, 14 जुलाई को बेन डिएनखलाम के कारण शिलांग, 16 जुलाई को हरेला के कारण देहरादून में और 17 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।