सब्सक्राइब करें

Nomination: सिंगल अकाउंट में जॉइंट नॉमिनेशन कैसे करें? जान लें इसके फायदे

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 05 Apr 2026 01:42 PM IST
सार

How To Add Multiple Nominees: अक्सर लोगों को बैंक खाते में सिर्फ एक नॉमिनी का नाम जोड़ते हैं, मगर आप चाहें तो एक अधिक नॉमिनी का नाम भी जोड़ सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसके क्या फायदे हैं और ऐसा करने की क्या प्रक्रिया है।

विज्ञापन
Bank Nomination How to Add Multiple Nominees to Your Single Account to Prevent Family Disputes
जॉइंट नॉमिनेशन - फोटो : Amar Ujala

Joint Nomination In Single Bank Account: बैंक खाते में जमा आपकी मेहनत की कमाई आपके बाद आपके अपनों के काम आए, इसके लिए 'नॉमिनेशन' सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अक्सर लोग अपने सिंगल बैंक अकाउंट में सिर्फ एक ही व्यक्ति को नॉमिनी बनाते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि आप एक से अधिक व्यक्तियों को भी नॉमिनी बना सकते हैं?  इसे 'जॉइंट नॉमिनेशन' या मल्टीपल नॉमिनेशन कहा जाता है। 



बैंकिंग नियमों के अनुसार अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है और एक से अधिक नॉमिनी हैं, तो जमा राशि का विवाद रहित बंटवारा आसान हो जाता है। अक्सर परिवारों में संपत्ति को लेकर होने वाले झगड़ों का मुख्य कारण स्पष्ट उत्तराधिकार का न होना होता है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि आप अपने खाते में एक से ज्यादा नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं साथ ही इसके फायदे के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Bank Nomination How to Add Multiple Nominees to Your Single Account to Prevent Family Disputes
क्या होता है जॉइंट नॉमिनेशन? - फोटो : Adobe Stock
जॉइंट नॉमिनेशन की प्रक्रिया और हिस्सेदारी
  • आप तय कर सकते हैं कि किस नॉमिनी को कुल जमा राशि का कितना प्रतिशत (जैसे 50-50% या 70-30%) मिलेगा।
  • अधिकांश बैंक अब एक सिंगल अकाउंट में अधिकतम 4 नॉमिनी तक जोड़ने की अनुमति देते हैं।
  • नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के 'Nominee Management' सेक्शन में जाकर आप कभी भी नए नाम जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Nomination How to Add Multiple Nominees to Your Single Account to Prevent Family Disputes
जॉइंट नॉमिनेशन करने के फायदे - फोटो : Adobe Stock

परिवार के विवादों को रोकने में भूमिका

  • अगर नॉमिनी स्पष्ट हैं, तो बैंक को 'सक्सेशन सर्टिफिकेट' के बिना पैसा रिलीज करने में आसानी होती है।
  • परिवार के सभी सदस्यों को पता होता है कि किसे कितनी राशि मिलनी है, जिससे आपसी अविश्वास खत्म होता है।
  • ध्यान रखें नॉमिनी सिर्फ पैसे का 'ट्रस्टी' होता है, असली हकदार कानूनी उत्तराधिकारी ही होते हैं, लेकिन नॉमिनेशन प्रक्रिया को सरल बनाता है।
Bank Nomination How to Add Multiple Nominees to Your Single Account to Prevent Family Disputes
जॉइंट नॉमिनेशन से जुड़ी बातें - फोटो : Adobe Stock
जरूरी सावधानी और अपडेट के टिप्स
  • नॉमिनी का नाम, उम्र और पता उनके सरकारी आईडी (आधार/पैन) के अनुसार ही लिखें।
  • अगर नॉमिनी नाबालिग है, तो एक 'गार्जियन' का नाम देना जरूरी होता है।
  • शादी, जन्म या मृत्यु जैसी स्थितियों के बाद अपने नॉमिनी की जानकारी को तुरंत अपडेट करें।
विज्ञापन
Bank Nomination How to Add Multiple Nominees to Your Single Account to Prevent Family Disputes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
भविष्य के लिए स्मार्ट प्लानिंग
  • अपने सभी बैंक खातों, एफडी और इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी की लिस्ट दोबारा चेक करें।
  • अपने परिवार के सदस्यों को जरूर बताएं कि आपने किसे नॉमिनी बनाया है और फाइलें कहां रखी हैं।
  • फिजिकल फॉर्म के चक्कर काटने के बजाय बैंक की वेबसाइट से ई-नॉमिनेशन सुविधा का लाभ उठाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed