सब्सक्राइब करें

Job Switch Tips: नई नौकरी जॉइन करने से पहले पुराने ऑफिस से जरूर ले लें ये 4 डॉक्यूमेंट, वरना रुक सकती है सैलरी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 05 Apr 2026 12:48 PM IST
सार

How To Transfer PF After Leaving Job: नौकरी बदलते समय अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि पुरानी कंपनी से क्या - क्या डाक्यूमेंट्स लेना है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Job Switch Guide 4 Essential Documents to Collect from Your Current Employer Before Joining a New Company
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock

Essential Exit Documents For Employees: करियर में ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अक्सर उत्साह में कर्मचारी अपनी पुरानी कंपनी से 'एग्जिट फॉर्मेलिटीज' पूरी करना भूल जाते हैं। पुराने संस्थान से जरूरी दस्तावेज लेना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि एक आवश्यकता बन चुकी है। अगर आप रिलीविंग लेटर या फॉर्म-16 जैसे महत्वपूर्ण कागज लेना भूल जाते हैं, तो न सिर्फ आपकी अगली कंपनी में जॉइनिंग रुक सकती है, बल्कि भविष्य में पीएफ ट्रांसफर और इनकम टैक्स फाइलिंग में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 



कई बार नई कंपनियां पिछले अनुभव के सत्यापन के बिना सैलरी प्रोसेस नहीं करती हैं। इसलिए अपना 'फुल एंड फाइनल' सेटलमेंट कराते समय यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपके पास वे सभी डिजिटल और फिजिकल कॉपी मौजूद हों जो आपके करीयर को बेदाग बनाती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Job Switch Guide 4 Essential Documents to Collect from Your Current Employer Before Joining a New Company
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock

अनुभव और रिलीविंग लेटर

  • यह दस्तावेज इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि आपने कंपनी को सम्मानजनक तरीके से छोड़ा है।
  • एक्सपीरियंस लेटर आपकी पिछली भूमिका और वहां बिताए गए समय को प्रमाणित करता है।
  • रिलीविंग लेटर यह दर्शाता है कि आपने नोटिस पीरियड पूरा किया है और आप पर कोई बकाया नहीं है।
  • नई कंपनी में बैकग्राउंड चेक के दौरान इन दोनों कागजों की सबसे पहले मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Job Switch Guide 4 Essential Documents to Collect from Your Current Employer Before Joining a New Company
document computer - फोटो : Adobe Stock

सैलरी स्लिप और फॉर्म-16

  • आर्थिक स्थिरता और टैक्स से जुड़े कामों के लिए ये दस्तावेज बेहद जरूरी हैं।
  • पिछले 3 से 6 महीनों की सैलरी स्लिप आपके पिछले वेतन का प्रमाण होती हैं।
  • फॉर्म-16 के बिना आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न सही तरीके से नहीं भर पाएंगे।
  • इसलिए बैंक से लोन या क्रेडिट कार्ड लेते समय पिछले ऑफिस की सैलरी स्लिप अनिवार्य रूप से मांगी जाती हैं।
Job Switch Guide 4 Essential Documents to Collect from Your Current Employer Before Joining a New Company
document new - फोटो : Adobe Stock

पीएफ और ग्रेच्युटी का विवरण

  • सुनिश्चित करें कि आपका यूएन नंबर एक्टिव है और उस पर आपकी सभी केवाईसी अपडेटेड हैं।
  • नई कंपनी में पीएफ बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए पुरानी कंपनी की आईडी और एग्जिट डेट का अपडेट होना जरूरी है।
  • अगर आपने कंपनी में 5 साल पूरे किए हैं, तो अपनी ग्रेच्युटी राशि के भुगतान का कन्फर्मेशन जरूर लें।
विज्ञापन
Job Switch Guide 4 Essential Documents to Collect from Your Current Employer Before Joining a New Company
document new - फोटो : Adobe Stock
करियर के लिए सुझाव
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने व्यक्तिगत ईमेल आईडी पर भी सेव कर लें ताकि ऑफिस ईमेल बंद होने के बाद परेशानी न हो।
  • अगर आपने कंपनी में रहते हुए कोई विशेष ट्रेनिंग या सर्टिफिकेट कोर्स किया है, तो उसकी कॉपी मांग लें।
  • जाने से पहले एचआर का ईमेल एड्रेस और संपर्क नंबर अपने पास रखें ताकि भविष्य में किसी दस्तावेज की जरूरत पड़ने पर आप उनसे बात कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed