सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अविवाहित किसान भी ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानें इस स्कीम की पात्रता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 05 Apr 2026 08:49 AM IST
सार

Can Unmarried Farmers Get PM Kisan: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या अविवाहित लोगों को इस स्कीम का मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 2026: Can Unmarried Farmers Apply for Benefits Check Eligibility Rules in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock

PM Kisan Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ा आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में, सरकार ने 22वीं किस्त 13 मार्च, 2026 को जारी कर दी है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अब करोड़ों लाभार्थी अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 



इस बीच ग्रामीण इलाकों में एक बड़ा सवाल अक्सर पूछा जाता है कि क्या कोई अविवाहित किसान भी इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकता है? बहुत से लोगों को लगता है कि यह सिर्फ शादीशुदा परिवारों के लिए है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
PM Kisan 2026: Can Unmarried Farmers Apply for Benefits Check Eligibility Rules in hindi
जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित - फोटो : Adobe Stock

अविवाहित किसानों के लिए पात्रता के मुख्य नियम

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि किसान के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
  • अगर कोई अविवाहित व्यक्ति बालिग है और उसके नाम अलग से जमीन है, तो वो भी इस स्कीम में आवेदन कर सकता है।
  • इस योजना के तहत परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं, लेकिन अगर आप अकेले हैं और जमीन के मालिक हैं, तो आप भी पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 2026: Can Unmarried Farmers Apply for Benefits Check Eligibility Rules in hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

किसे नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ?

  • अगर जमीन किसी संस्था, ट्रस्ट या कंपनी के नाम पर है, तो उस पर खेती करने वाले व्यक्ति को लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर किसान या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या रहा है, तो वह अपात्र है।
  • पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर भरने वाले किसान भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
PM Kisan 2026: Can Unmarried Farmers Apply for Benefits Check Eligibility Rules in hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए आधार कार्ड और बैंक खाते का डीबीटी के लिए लिंक होना जरूरी है।
  • आवेदक के पास अपनी जमीन के कागजात (खसरा-खतौनी) होने चाहिए ताकि जमीन का सत्यापन हो सके।
  • 23वीं किस्त पाने के लिए सभी किसानों को पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
PM Kisan 2026: Can Unmarried Farmers Apply for Benefits Check Eligibility Rules in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पात्रता की सही जानकारी ही है असली लाभ
  • अविवाहित होने से पात्रता पर कोई फर्क नहीं पड़ता, बशर्ते आपके पास अपने नाम की पुश्तैनी या खरीदी हुई जमीन हो।
  • लाभार्थी अपनी अगली किस्त की जानकारी के लिए समय-समय पर 'Beneficiary Status' जरूर चेक करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed