{"_id":"69bd1841035e1849cf03a7ea","slug":"best-grocery-storage-hacks-2026-how-to-keep-pulses-and-spices-bug-free-naturally-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grocery Storage: दालों और मसालों को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, कोसों दूर रहेंगे कीड़े","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Grocery Storage: दालों और मसालों को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके, कोसों दूर रहेंगे कीड़े
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:19 PM IST
सार
How To Prevent Bugs In Pulses: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि रसोई में रखी चीजें खराब होने लगती हैं। कई बार ऐसा होने के पीछे का मूल कारण राशन का गलत तरीके से रखरखाव होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
किचन में राशन रखने के सही तरीके
- फोटो : Amar Ujala
Grocery Storage Tips: किचन में रखी दालें, चावल और मसाले न सिर्फ हमारे भोजन का आधार हैं, बल्कि हमारी सेहत और बजट से भी जुड़े हैं। अक्सर नमी या सही रखरखाव न होने के कारण इनमें घुन या जाले लग जाते हैं, जिससे पूरी राशन सामग्री बर्बाद हो जाती है। विशेष रूप से मानसून और गर्मियों के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
Trending Videos
अरहर और मसूर का मिक्स दाल
- फोटो : Adobe Stock
दालों को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें?
ये भी पढ़ें- LPG vs Induction: कम खर्च में खाना बनाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
- दालों को कीड़ों से बचाने के लिए उनमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर धूप में सुखा दें। तेल की परत कीड़ों को अंडे देने से रोकती है।
- इसके अलावा स्टोरेज कंटेनर में सूखी नीम की पत्तियां या माचिस की तीलियां (बिना जलाए) डालना भी एक कारगर उपाय है।
- नीम की कड़वाहट और माचिस में मौजूद सल्फर की गंध से घुन और इल्लियां कोसों दूर रहती हैं।
ये भी पढ़ें- LPG vs Induction: कम खर्च में खाना बनाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
विज्ञापन
विज्ञापन
किचन में साफ-सफाई
- फोटो : Adobe Stock
मसालों की खुशबू और नमी से सुरक्षा
ये भी पढ़ें- YouTube Channel Alert: सावधान! आपका यूट्यूब चैनल न हो जाए हैक? जानें क्या करें और क्या न करें
- मसालों को हमेशा कांच के एयरटाइट जार में रखें और गीले चम्मच का प्रयोग कभी न करें। नमी मसालों में फफूंद का सबसे बड़ा कारण है।
- खड़े मसालों जैसे लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को हल्का भूनकर रखने से उनका तेल सक्रिय रहता है और वे जल्दी खराब नहीं होते।
- हींग के डिब्बे में थोड़े से चावल के दाने डाल दें, ये अतिरिक्त नमी सोख लेते हैं और हींग को ढेला बनने से बचाते हैं।
ये भी पढ़ें- YouTube Channel Alert: सावधान! आपका यूट्यूब चैनल न हो जाए हैक? जानें क्या करें और क्या न करें
चावल का स्टोरेज सही से करें
- फोटो : instagram
तेजपत्ता और नमक का स्मार्ट उपयोग
- चावल और मैदा जैसी चीजों में 2-3 तेजपत्ता डाल देने से उनमें जाले नहीं लगते। तेजपत्ते की तीखी गंध नेचुरल 'पेस्ट कंट्रोल' का काम करती है।
- पिसी हुई लाल मिर्च या हल्दी में थोड़ा सा नमक मिलाकर रखने से उनमें गांठें नहीं पड़तीं और वे साल भर तक ताजा बने रहते हैं।
- ध्यान रहे कि कंटेनर को सीधी धूप वाली जगह से दूर किसी ठंडे और अंधेरे में ही रखें।
विज्ञापन
किचन की साफ-सफाई जरूरी
- फोटो : AI
सबसे जरूरी है साफ-सफाई
- घरेलू नुस्खे तभी काम करते हैं जब आपका स्टोरेज एरिया पूरी तरह साफ हो। हर 15 दिन में डिब्बों की जांच करें और अगर संभव हो तो अनाज को हल्की धूप जरूर दिखाएं।
- पुराने सामान को पहले इस्तेमाल करने का नियम अपनाएं ताकि कोई भी सामग्री एक्सपायरी डेट तक न पहुंचे।
- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ये छोटे-छोटे किचन हैक्स न सिर्फ आपकी मेहनत की कमाई बचाते हैं, बल्कि आपके परिवार को शुद्ध और सुरक्षित भोजन भी सुनिश्चित करते हैं।