Parking Bike In Direct Sunlight Damage हम सभी देख रहे हैं की गर्मी की वजह पूरे उत्तर भारत में लोगों की हालत खराब है। अधिकतर जगहों पर तापमान 40 से अधिक रह रही है और इसके साथ हीट वेव भी चल रहा है। ऐसे में ये स्थिति हमारे सेहत के लिए तो खराब है ही, साथ ही ये हमारे मोटरसाइकिल के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।
{"_id":"6a11557f083b4f5435063fc8","slug":"bike-maintenance-tips-4-major-damages-of-parking-your-motorcycle-in-direct-sunlight-and-prevention-hacks-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: बाइक को रोज तपती धूप में खड़ी करने के क्या नुकसान हैं? सभी बाइकर्स को मालूम होनी चाहिए ये बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: बाइक को रोज तपती धूप में खड़ी करने के क्या नुकसान हैं? सभी बाइकर्स को मालूम होनी चाहिए ये बातें
Sat, 23 May 2026 12:51 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 23 May 2026 12:51 PM IST
सार
Motorcycle Fuel Evaporation Reasons: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है ऐसे में गर्मी के मौसम में धूप में बाइक खड़ा करने के कई नुकसान हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
बाइक धूप में खड़ा करने के नुकसान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bike Tips
- फोटो : Adobestock
पेट्रोल का उड़ना और माइलेज में भारी कमी
- तेज धूप में खड़ी बाइक की लोहे की टंकी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है, जिससे अंदर का पेट्रोल भाप बनकर धीरे-धीरे उड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
- अत्यधिक गर्मी के कारण फ्यूल टैंक के ढक्कन की रबर ढीली पड़ जाती है, जिससे पेट्रोल उड़ने की रफ्तार और तेज हो सकती है।
- अगर आप रोज गाड़ी धूप में खड़ी करते हैं, तो बिना गाड़ी चलाए ही टंकी से काफी पेट्रोल गायब हो जाता है, जिससे सीधा माइलेज घट जाता है।
Bike Tips
- फोटो : Adobestock
बाइक का रंग उड़ना और प्लास्टिक पार्ट्स का टूटना
- सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें बाइक के चमकदार और महंगे पेंट को सुखा देती हैं, जिससे गाड़ी का रंग फीका और पुराना दिखने लगता है।
- बाइक के मडगार्ड, साइड पैनल और इंडिकेटर जैसे प्लास्टिक और फाइबर के हिस्से धूप में तपकर बेहद कड़े और कमजोर हो जाते हैं।
- इन कमजोर हो चुके प्लास्टिक पार्ट्स पर थोड़ा सा भी दबाव या झटका लगने पर ये तुरंत बीच से चटक या टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Riding Tips
- फोटो : FREEPIK
इंजन ऑयल का सूखना और सीट्स का फटना
- भयंकर गर्मी के कारण बाइक के इंजन के अंदर मौजूद लुब्रिकेंट यानी इंजन ऑयल की चिपचिपाहट कम हो जाती है और वह सूखने लगता है।
- ऑयल कम होने से इंजन चालू करते समय उसके आंतरिक कल्पर्जों में घर्षण बढ़ जाता है, जिससे इंजन जल्दी गर्म होकर भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
- धूप की सीधी तपिश से लेदर या रेक्सिन का सीट कवर कड़ा हो जाता है, जिससे उसमें दरारें आ जाती हैं और वह फटने लगता है।
विज्ञापन
Bike Tips
- फोटो : FREEPIK
टायर का फटना और बैटरी लाइफ का कम होना
- धूप में खड़े रहने से टायर के अंदर की हवा गर्म होकर फैलने लगती है, जिससे हवा का दबाव अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
- कई बार कमजोर या घिसे हुए टायर इस अत्यधिक दबाव को झेल नहीं पाते और सड़क पर चलते समय अचानक फट जाते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है।
- अत्यधिक तापमान के कारण बाइक की लिक्विड बैटरी के अंदर का एसिड और पानी धीरे-धीरे सूख जाता है, जिससे बैटरी की उम्र आधी रह जाती है।