सब्सक्राइब करें

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? इन आसान तरीकों से बढ़ा सकते हैं बाइक की माइलेज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 04:48 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बाइक की माइलेज को बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
Bike Mileage Tips: Easy Ways to Improve Mileage Of Bike
How to increase bike mileage - फोटो : AI Generated

इन दिनों पेट्रोल कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच बाइक चालक उसकी माइलेज को कैसे बढ़ाया जा सकता है उस बारे में जानना चाहते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि नई बाइक खरीदने के बाद भी कुछ लोग कम माइलेज की समस्या का सामना करते हैं, जबकि इसकी वजह अक्सर बाइक की स्थिति और राइडिंग आदतों से जुड़ी होती है। आप कुछ आसान उपाय अपनाकर बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बना सकते हैं। इससे बाइक की माइलेज बढ़ेगी और आपके पैसों की भी बचत होगी।

Bike Mileage Tips: Easy Ways to Improve Mileage Of Bike
Bike Tips - फोटो : Adobestock

बाइक की माइलेज के लिए टायर प्रेशर क्यों जरूरी है?

  • आपको समय-समय पर बाइक के टायर प्रेशर की जांच कराते रहनी चाहिए।
  • टायरों में एयर प्रेशर सही नहीं होने पर इंजन को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
  • इससे पेट्रोल की खपत बढ़ सकती है।
  • निर्माता द्वारा बताए गए सही टायर प्रेशर को रखने से बाइक अच्छा माइलेज देती है।
  • इन सब के अलावा आपको समय-समय पर व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग भी कराना चाहिए।
  • इससे बाइक का प्रदर्शन बेहतर बना रहता है।
Trending Videos
Bike Mileage Tips: Easy Ways to Improve Mileage Of Bike
Bike Tips - फोटो : Adobestock

नियमित सर्विसिंग से बाइक की माइलेज कैसे बढ़ती है?

  • बाइक की सर्विसिंग को नजरअंदाज न करें।
  • इंजन ऑयल, एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग जैसी चीजों की नियमित जांच और समय पर बदलना चाहिए।
  • गंदा एयर फिल्टर इंजन तक पर्याप्त हवा नहीं पहुंचने देता है।
  • इसके अलावा खराब इंजन ऑयल इंजन के अंदर घर्षण बढ़ा सकता है।
  • इसका सीधा असर बाइक की माइलेज पर देखने को मिलता है।
  • नियमित सर्विसिंग से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Mileage Tips: Easy Ways to Improve Mileage Of Bike
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

राइडिंग स्टाइल का माइलेज पर क्या असर पड़ता है?

  • आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि राइडिंग स्टाइल भी माइलेज पर असर डालती है।
  • बार-बार तेज एक्सीलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से पेट्रोल की ज्यादा खपत होती है।
  • आपको एक स्थिर गति पर बाइक को चलाना चाहिए।
  • ट्रैफिक में लंबे समय तक रुकना पड़ रहा है, तो इंजन बंद कर देने से भी ईंधन की बचत होती है।
विज्ञापन
Bike Mileage Tips: Easy Ways to Improve Mileage Of Bike
Bike Care Tips - फोटो : FREEPIK

अनावश्यक वजन लेकर न करें सफर

  • बाइक पर अनावश्यक वजन ले जाने से बचें।
  • आप इन आसान उपायों को अपनाकर अपनी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ा सकते हैं।
  • इससे हर महीने ईंधन पर ज्यादा खर्च नहीं होगा, जिससे आपके पैसों की अच्छी खासी बचत होगी।
  • इसके अलावा बाइक की लाइफस्पैन भी बढ़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed