फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बिना नौकरी वाले भी कर सकते हैं NPS में निवेश? यहां जानें इससे जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

Thu, 01 Oct 2026 03:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 01 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

एनपीएस यानी न्यू पेशन स्कीम की सबसे बड़ी खासियत सही है कि इसमें कोई भी निवेश कर सकता है और अपने बुढ़ापे में पेंशन का फायदा उठा सकता है। और सरल करके समझें तो इसमें बिना नौकरी वाले भी निवेश कर सकते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

विज्ञापन
Can Non-Employed People Invest in NPS? Get Answers to All Essential Questions Here
बिना नौकरी एनपीएस निवेश - फोटो : AI

NPS Investment For Non Employed: अक्सर लोगों को लगता है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस केवल सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ही है। हालांकि, यह पूरी तरह से एक भ्रांति है। भारतीय पेंशन फंड नियामक PFRDA के नियमों के अनुसार, भारत का कोई भी नागरिक, चाहे वह नौकरी करता हो, अपना छोटा-मोटा व्यवसाय चलाता हो, फ्रीलांसर हो या फिर हाउसवाइफ हो, एनपीएस में आसानी से अपना खाता खोलकर निवेश शुरू कर सकता है।



बिना किसी निश्चित आय स्रोत के भी आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि गैर-नौकरीपेशा लोग एनपीएस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं और इससे जुड़े नियम क्या हैं।

Can Non-Employed People Invest in NPS? Get Answers to All Essential Questions Here
पेंशन - फोटो : एडोव

ऑल सिटीजन मॉडल के तहत खोल सकते हैं खाता

  • बिना नौकरी वाले नागरिक एनपीएस के 'ऑल सिटीजन मॉडल' के तहत अपना खाता खोल सकते हैं।
  • इसके लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है और उम्र 18 से 80 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इसमें कोई भी व्यक्ति स्वतंत्र रूप से शामिल हो सकता है।
Can Non-Employed People Invest in NPS? Get Answers to All Essential Questions Here
जानिए न्यूनतम योगदान और अकाउंट के प्रकार - फोटो : Freepik

जानिए न्यूनतम योगदान और अकाउंट के प्रकार

  • एनपीएस में मुख्य रूप से टियर-1 पेंशन अकाउंट खोलना अनिवार्य होता है।
  • इस खाते को चालू रखने के लिए पूरे साल में कम से कम 1,000 रुपये का योगदान करना होता है।
  • आप अपनी सुविधानुसार महीने या साल में कभी भी और कितनी भी बार पैसे जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Non-Employed People Invest in NPS? Get Answers to All Essential Questions Here
घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोलने की बेहद आसान प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

घर बैठे ऑनलाइन अकाउंट खोलने की बेहद आसान प्रक्रिया

  • एनपीएस में खाता खोलना बेहद आसान और डिजिटल है।
  • आप एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या किसी भी बैंक के पोर्टल पर जाकर केवल आधार और पैन कार्ड की मदद से 10 मिनट में अपना ऑनलाइन अकाउंट खोल सकते हैं।
  • इसके बाद आपको एक यूनिक प्रान (PRAN) नंबर मिल जाता है।
विज्ञापन
Can Non-Employed People Invest in NPS? Get Answers to All Essential Questions Here
रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य और नियमित पेंशन - फोटो : Adobe Stock
रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य और नियमित पेंशन
  • बिना नौकरी वाले लोगों के लिए एनपीएस बुढ़ापे का सबसे मजबूत सहारा है।
  • 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर जमा राशि का 60% हिस्सा एकमुश्त टैक्स-फ्री मिल जाता है, जबकि बाकी 40% हिस्से से जीवनभर हर महीने नियमित पेंशन मिलती रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed