गर्मियों की शुरू हो चुका है और बहुत से लोग अब कुलर या पंखा चलाकर सोना भी शुरू कर चुके हैं। इस मौसम में कुछ लोग नया सिलिंग फैन भी खरीदते हैं। अक्सर लोग सिलिंग फैन खरीदते समय फैंसी और डिजाइन वाले पंखें खरीदने को प्राथमिकता देते हैं। मगर आपको बता दें कि सिर्फ चमक-धमक देखकर पंखा खरीदना आपके लिए नुकसादायक हो सकता है।
{"_id":"69e37baf360bbd49d80f29ab","slug":"ceiling-fan-buying-guide-learn-how-to-choose-the-right-bldc-fan-for-better-cooling-and-low-bills-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ceiling Fan Tips: छत पर लगा पंखा गिर सकता है सिर पर, फैन खरीदते हुए डिजाइन नहीं देखें ये 4 चीजें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ceiling Fan Tips: छत पर लगा पंखा गिर सकता है सिर पर, फैन खरीदते हुए डिजाइन नहीं देखें ये 4 चीजें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:10 PM IST
सार
Best Ceiling Fan For Home : अक्सर लोग सिलिंग फैन खरीदते समय नहीं समझ पाते हैं कि उनके कमरे के लिए कैसा पंखा बेस्ट रहेगा। वो बाजार से कोई भी पंखा खरीद लेते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
सही साइज और एयर डिलीवरी
- पंखे की हवा उसके 'स्वीप' (Sweep) और एयर डिलीवरी पर निर्भर करती है।
- छोटे कमरे (80-100 sq ft) के लिए 1200mm (48 इंच) का पंखा सबसे अच्छा होता है, जबकि बड़े हॉल के लिए 1400mm या दो पंखे चाहिए।
- पंखा प्रति मिनट कितनी हवा फेंक रहा है, यह चेक करें। कम से कम 210-230 CMM रेटिंग वाला पंखा ही चुनें।
- 3 ब्लेड वाले पंखे हवा तेजी से काटते हैं, जबकि 4 या 5 ब्लेड वाले पंखे शोर में कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
बीएलडीसी मोटर और बिजली बचत
- बीएलडीसी पंखे मात्र 28-35 वॉट बिजली खर्च करते हैं, जबकि पुराने पंखे 75 वॉट तक बिजली लेते हैं।
- ये मोटर लंबे समय तक चलने पर भी गर्म नहीं होती, जिससे पंखे की लाइफ बढ़ जाती है।
- बिजली कटने पर ये पंखे इन्वर्टर पर साधारण पंखों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा देर तक चल सकते हैं।
सीलिंग पर लगा पंखा
- फोटो : Freepik
डिजाइन और मेंटेनेंस
- ऐसे पंखे चुनें जिन पर धूल कम जमती हो, ताकि आपको बार-बार सफाई न करनी पड़े।
- पंखा जमीन से कम से कम 7-8 फीट ऊपर और छत से कम से कम 1 फीट नीचे होना चाहिए ताकि हवा का प्रेशर बना रहे।
- शोर कम करने के लिए 'लो-नॉइस' वाले मॉडल्स को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
नया पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
स्मार्ट खरीदारी की सलाह
- अब अधिकांश नए पंखे रिमोट के साथ आते हैं, जो बिस्तर से ही स्पीड कंट्रोल और टाइमर सेट करने की सुविधा देते हैं।
- हमेशा विश्वसनीय ब्रांड और कम से कम 2 साल की वारंटी वाला प्रोडक्ट ही खरीदें।
- डिजाइन पर ज्यादा खर्च करने के बजाय पंखे की मजबूती और स्टार रेटिंग को प्राथमिकता दें, यह लंबे समय में आपके पैसे बचाएगा।
