Cheque Book Basic Rules India: आज के डिजिटल दौर में भी पैसों के लेन-देन के लिए चेक बुक का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। बहुत से लोग चेक काटते समय या उस पर हस्ताक्षर करते समय कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में उनके लिए भारी मुसीबत बन जाती हैं। आम इंसान को लगता है कि सिर्फ बैंक खाता ब्लॉक हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेक से जुड़ी लापरवाही के कारण आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है?
Cheque Book Rules: चेक बुक पर साइन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है जेल
Cheque Bounce Legal Punishment India: चेक बुक भरते समय अक्सर लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशान होना पड़ता है। कुछ गलतियां तो इतनी गंभीर होती हैं, जिसमें (चेक बाउंस) खाताधारक को जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक पर हस्ताक्षर करते समय कभी न करें ये गलतियां
- चेक पर हमेशा वही हस्ताक्षर करें जो आपने बैंक खाते की मुख्य शाखा में रजिस्टर्ड करवाए हैं।
- कभी भी किसी भी परिस्थिति में ब्लैंक यानी खाली चेक पर अपना साइन करके किसी भी अनजान व्यक्ति को न सौंपें।
- साइन करते समय हाथ हिलने या दोबारा पेन चलाने से बचें, क्योंकि ऐसी स्थिति में बैंक चेक को तुरंत रिजेक्ट कर सकता है।
चेक बाउंस होने के गंभीर कानूनी नियम
- अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं हैं और आपके द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो जाता है, तो यह कानूनन जुर्म है।
- इस कानून की धारा 138 के तहत चेक बाउंस होने पर खाताधारक के खिलाफ सीधे अदालती केस दर्ज हो सकता है।
- अपराध साबित होने पर आपको 2 साल तक की जेल या चेक की राशि का दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है।
अपनी चेक बुक को सुरक्षित रखने के तरीके
चेक भरते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- चेक पर नाम और पैसों की रकम लिखते समय शब्दों के बीच में ज्यादा खाली जगह न छोड़ें।
- चेक पर लिखी गई तारीख सिर्फ 3 महीने तक ही मान्य होती है, इसलिए तारीख बहुत सोच-समझकर ही डालें।
- राशि लिखने के बाद अंत में 'मात्र' या 'Only' लिखना कभी न भूलें, ताकि कोई आगे कुछ और न जोड़ सके।