सब्सक्राइब करें

Cheque Book Rules: चेक बुक पर साइन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है जेल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 01 Jun 2026 02:25 PM IST
सार

Cheque Bounce Legal Punishment India: चेक बुक भरते समय अक्सर लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें परेशान होना पड़ता है। कुछ गलतियां तो इतनी गंभीर होती हैं, जिसमें (चेक बाउंस) खाताधारक को जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Cheque Book Security Rules Crucial Mistake to Avoid While Signing a Cheque to Stay Safe From Legal Trouble
चेक बुक साइन करते समय भूलकर न करें ये गलतियां - फोटो : AI

Cheque Book Basic Rules India: आज के डिजिटल दौर में भी पैसों के लेन-देन के लिए चेक बुक का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। बहुत से लोग चेक काटते समय या उस पर हस्ताक्षर करते समय कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में उनके लिए भारी मुसीबत बन जाती हैं। आम इंसान को लगता है कि सिर्फ बैंक खाता ब्लॉक हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेक से जुड़ी लापरवाही के कारण आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है? 



आपके बता दें कि चेक का बाउंस होना या उस पर गलत तरीके से साइन करना एक गंभीर कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि चेक बुक पर साइन करते समय आपको किन महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Cheque Book Security Rules Crucial Mistake to Avoid While Signing a Cheque to Stay Safe From Legal Trouble
चेक पर हस्ताक्षर करते समय कभी न करें ये गलतियां - फोटो : Adobe Stock

चेक पर हस्ताक्षर करते समय कभी न करें ये गलतियां

  • चेक पर हमेशा वही हस्ताक्षर करें जो आपने बैंक खाते की मुख्य शाखा में रजिस्टर्ड करवाए हैं।
  • कभी भी किसी भी परिस्थिति में ब्लैंक यानी खाली चेक पर अपना साइन करके किसी भी अनजान व्यक्ति को न सौंपें।
  • साइन करते समय हाथ हिलने या दोबारा पेन चलाने से बचें, क्योंकि ऐसी स्थिति में बैंक चेक को तुरंत रिजेक्ट कर सकता है।
Trending Videos
Cheque Book Security Rules Crucial Mistake to Avoid While Signing a Cheque to Stay Safe From Legal Trouble
चेक बाउंस होने के गंभीर कानूनी नियम - फोटो : Adobe Stock

चेक बाउंस होने के गंभीर कानूनी नियम

  • अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं हैं और आपके द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो जाता है, तो यह कानूनन जुर्म है।
  • इस कानून की धारा 138 के तहत चेक बाउंस होने पर खाताधारक के खिलाफ सीधे अदालती केस दर्ज हो सकता है।
  • अपराध साबित होने पर आपको 2 साल तक की जेल या चेक की राशि का दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Book Security Rules Crucial Mistake to Avoid While Signing a Cheque to Stay Safe From Legal Trouble
अपनी चेक बुक को सुरक्षित रखने के तरीके - फोटो : Adobe Stock

अपनी चेक बुक को सुरक्षित रखने के तरीके

  • किसी को सुरक्षित भुगतान करने के लिए चेक के बाईं तरफ ऊपर कोने में दो तिरछी लाइनें खींचकर 'A/c Payee' जरूर लिखें।
  • चेक बुक के आगे दी गई खाली पर्ची पर चेक नंबर और दी गई रकम का विवरण हमेशा लिखकर रखें।
  • अपनी चेक बुक को हमेशा अलमारी में लॉक करके सुरक्षित रखें और इसके पन्नों को कभी भी इधर-उधर खुला न छोड़ें।

विज्ञापन
Cheque Book Security Rules Crucial Mistake to Avoid While Signing a Cheque to Stay Safe From Legal Trouble
चेक भरते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : Adobe Stock

चेक भरते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • चेक पर नाम और पैसों की रकम लिखते समय शब्दों के बीच में ज्यादा खाली जगह न छोड़ें।
  • चेक पर लिखी गई तारीख सिर्फ 3 महीने तक ही मान्य होती है, इसलिए तारीख बहुत सोच-समझकर ही डालें।
  • राशि लिखने के बाद अंत में 'मात्र' या 'Only' लिखना कभी न भूलें, ताकि कोई आगे कुछ और न जोड़ सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed