सब्सक्राइब करें

Duplicate Marksheet: 10वीं या 12वीं की खो गई है मार्कशीट? यहां समझें रिजल्ट का डुप्लीकेट कॉपी पाने का तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 01 Jun 2026 03:34 PM IST
सार

Lost 10th 12th Certificate Recovery: मार्कशीट का गायब होना किसी व्यक्ति के लिए बहुत दुख की बात है। अक्सर लोग मार्कशीट गायब होने के बाद अपने करियर को लेकर काफी चिंतित हो जाते हैं। मगर आपको बता दें कि अब बोर्ड ने डुप्लीकेट मार्कशीट बनाने की प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है। आइए समझते हैं।

विज्ञापन
Lost Your 10th or 12th Marksheet? Step-by-Step Guide to Apply for Duplicate Copy Online and Offline

How To Get Duplicate Marksheet Online?: दसवीं या बारहवीं कक्षा की मार्कशीट हर इंसान के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। उच्च शिक्षा में दाखिला लेना हो, सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए आवेदन करना हो, या फिर पासपोर्ट बनवाना हो हर जगह इसकी जरूरत सबसे पहले पड़ती है। मगर कई बार लापरवाही या किसी दुर्घटना के कारण यह जरूरी सर्टिफिकेट खो जाता है या फट जाता है। ऐसे में आम इंसान घबरा जाता है और उसे लगता है कि उसका पूरा करियर दांव पर लग गया है। 



अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के डिजिटल दौर में माध्यमिक शिक्षा मंडलों (जैसे CBSE या राज्य बोर्ड) ने डुप्लीकेट मार्कशीट पाने की प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बना दिया है।

एक सवाल ज्यादातर लोगों के दिमाग में रहता है कि क्या डुप्लीकेट मार्कशीट भी ओरिजनल जितनी मान्य होती है? बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी डुप्लीकेट मार्कशीट कानूनी और तकनीकी रूप से पूरी तरह मान्य होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि मार्कशीट खो जाने पर आप उसकी डुप्लीकेट कॉपी कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

Lost Your 10th or 12th Marksheet? Step-by-Step Guide to Apply for Duplicate Copy Online and Offline
मार्कशीट खोने पर सबसे पहले करें ये जरूरी कानूनी काम - फोटो : Adobe Stock

मार्कशीट खोने पर सबसे पहले करें ये जरूरी कानूनी काम

  • मार्कशीट खोने के तुरंत बाद अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एक लॉस्ट रिपोर्ट या एफआईआर दर्ज करवाएं और उसकी एक कॉपी सुरक्षित रखें।
  • वकील के पास जाकर नोटरी से ₹10 या ₹50 के स्टांप पेपर पर एक हलफनामा तैयार करवाएं, जिसमें रोल नंबर और साल का विवरण हो।
  • कुछ राज्य बोर्डों में डुप्लीकेट सर्टिफिकेट के लिए स्थानीय अखबार में एक छोटा सा विज्ञापन देना जरूरी होता है कि आपकी मार्कशीट खो गई है।
Trending Videos
Lost Your 10th or 12th Marksheet? Step-by-Step Guide to Apply for Duplicate Copy Online and Offline
ऑनलाइन माध्यम से डुप्लीकेट मार्कशीट पाने करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन माध्यम से डुप्लीकेट मार्कशीट पाने करने का तरीका

  • कुछ बोर्ड ऑनलाइन माध्यम से भी डुप्लीकेट मार्कशीट डाउनलोड करने का विकल्प देते हैं। जैसे- CBSE बोर्ड।
  • अगर आपकी मार्कशीट हाल के वर्षों की है, तो आप डिजिलॉकर एप पर जाकर अपनी जरूरी सरकारी पहचान पत्र और रोल नंबर से डिजिटल कॉपी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सीबीएसई के छात्र उनके 'DADS' पोर्टल पर जाकर और राज्य बोर्ड के छात्र अपने संबंधित बोर्ड की वेबसाइट पर सीधे लॉग-इन कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर 'Duplicate Document' के विकल्प को चुनें, जरूरी विवरण भरें और तय सरकारी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Your 10th or 12th Marksheet? Step-by-Step Guide to Apply for Duplicate Copy Online and Offline
ऑफलाइन तरीके से मार्कशीट पाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन तरीके से मार्कशीट पाने की प्रक्रिया

  • अगर आपका रिजल्ट बहुत पुराना है, तो आपको अपने स्कूल या सीधे शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय जाना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ पुलिस एफआईआर की कॉपी, एफिडेविट और अपनी पहचान का कोई एक जरूरी सरकारी दस्तावेज भी साथ लगाएं।
  • आवेदन जमा होने और जांच पूरी होने के बाद, बोर्ड आपकी डुप्लीकेट मार्कशीट को स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे आपके घर के पते पर भेज देता है।
विज्ञापन
Lost Your 10th or 12th Marksheet? Step-by-Step Guide to Apply for Duplicate Copy Online and Offline
मार्कशीट को सुरक्षित रखने के कुछ सुझाव - फोटो : Adobe Stock
भविष्य में मार्कशीट को सुरक्षित रखने के कुछ सुझाव
  • अपनी असली मार्कशीट को स्कैन करके गूगल ड्राइव, ईमेल या डिजिलॉकर पर हमेशा पीडीएफ फॉर्मेट में सुरक्षित सेव करके रखें।
  • असली सर्टिफिकेट को नमी और फटने से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का लैमिनेशन करवाएं और उसे हमेशा वाटरप्रूफ फाइल में रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed