फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार ने जारी किया आदेश: अब सिर्फ 24 घंटे में बनेगा चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस, इस राज्य के लोगों की मौज

Thu, 18 Dec 2025 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Dec 2025 12:27 PM IST
सार

Bihar Mein 24 Hours Mein DL Banega: गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होता है। अग आपके पास ये नहीं है तो आपका चालान कट जाता है। अब डीएल बनाने को लेकर नया आदेश बिहार में दिया गया है।

विज्ञापन
Chip Based Driving License to Be Issued in Bihar within 24 Hours After New Government Order
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा? - फोटो : Amar Ujala

Driving License To Be Issued Within 24 Hours: आपके पास कई दस्तावेज होंगे जिन्हें आप अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल करते होंगे। इसी तरह एक दस्तावेज है ड्राइविंग लाइसेंस जिसकी जरूरत आपको गाड़ी चलाने के लिए पड़ती है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका चालान कट सकता है।



18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है। इसमें पहले लर्निंग और फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनकर आता है जिसमें कई दिनों का समय लग जाता है। पर अब सरकार ने इसको लेकर आदेश पारित कर दिया है जिसमें अब 24 घंटे के अंदर ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देना होगा।  तो चलिए जानते हैं ये नया आदेश क्या है और ये कहां लागू हुआ है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Chip Based Driving License to Be Issued in Bihar within 24 Hours After New Government Order
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: कहां लागू हुआ है नया आदेश?
जवाब:
अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले हैं तो जान लें कि बिहार में एक नया आदेश परिवहन मंत्री द्वारा पास किया है। इस नए आदेश के मुताबिक, अब बिहार के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

Chip Based Driving License to Be Issued in Bihar within 24 Hours After New Government Order
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: नए आदेश में क्या है?
जवाब:
बिहार सरकार द्वारा जो आदेश दिया गया है उसके मुताबिक, अब ड्राइविग टेस्ट पास करते ही 24 घंटे के भीतर आपको चिप वाला ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा। इससे आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जो लंबा इंतजार करना पड़ता था, वो अब नहीं होगा। मंत्री ने चयनित एजेंसी को आदेश दिया है कि सभी जिलों में चिप-रहित लैमिनेटेड डीएल और आरसी की प्रिंटिंग तेज की जाए। साथ ही ये भी आदेश दिया है कि हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा उपलब्ध रखी जाए। ये भी कहा गया है कि इस आदेश में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chip Based Driving License to Be Issued in Bihar within 24 Hours After New Government Order
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: राज्य में कितने आवेदन होते हैं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए?
जवाब:
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बीते दिन विभागीय समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया जिसमें 24 घंटे में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर आदेश दिया। परिवहन विभाग के अनुसार राज्य में हर महीने लगभग 55000 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें तेजी लाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Chip Based Driving License to Be Issued in Bihar within 24 Hours After New Government Order
बिहार में 24 घंट में ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: कैसे बनवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस?
जवाब:
अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है तो इसके दो तरीके हैं। आप ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आप डीएल बनवाने के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आपको ड्राइविंग टेस्ट देना होता है जिसमें पहले लर्निंग और फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed