फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Score Recovery: क्या आपका भी सिबिल स्कोर खराब है? जानें 3 महीने में 800 पार ले जाने का फॉर्मूला

Sun, 26 Jul 2026 06:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 26 Jul 2026 06:10 PM IST
सार

Credit Score Recovery Formula: कई बार ऐसा होता है कि लोगों का सिबिल स्कोर खराब होता है, जिसकी वजह से उन्हें लोन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Credit Score Recovery Guide: Smart Financial Tips to Boost CIBIL Score Above 800 in 3 Months
सिबिल स्कोर कैसे सुधारें - फोटो : AI

Improve CIBIL Score Fast: आज के समय में जब भी हम बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने जाते हैं, तो बैंक सबसे पहले हमारा सिबिल स्कोर चेक करता है। एक आम इंसान अक्सर इस बात से अनजान होता है कि अतीत में की गई एक छोटी सी लापरवाही उसका क्रेडिट स्कोर पूरी तरह खराब कर सकती है, जिससे ऐन वक्त पर लोन रिजेक्ट हो जाता है। 



अगर आपका सिबिल स्कोर भी खराब है और आपको पैसों की सख्त जरूरत है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बैंकिंग नियमों के तहत कुछ बेहद आसान और अनुशासित तरीके अपनाकर आप मात्र 3 महीने से 4 महीने के भीतर अपने क्रेडिट स्कोर को 800 के पार ले जा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Credit Score Recovery Guide: Smart Financial Tips to Boost CIBIL Score Above 800 in 3 Months
सिबिल स्कोर - फोटो : अमर उजाला

समय पर करें ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का भुगतान

  • आपका सिबिल स्कोर सुधारने का सबसे बड़ा और पहला नियम यही है कि आप अपने पुराने सभी बकाये का भुगतान तुरंत करें।
  • हर महीने जाने वाली लोन की ईएमआई या क्रेडिट कार्ड के बिल की आखिरी तारीख कभी न भूलें। 
  • क्रेडिट स्कोर तय करने में आपके भुगतान का इतिहास सबसे ज्यादा 35% मायने रखता है, इसलिए ऑटो-डेबिट मोड ऑन रखें ताकि देरी न हो।
Credit Score Recovery Guide: Smart Financial Tips to Boost CIBIL Score Above 800 in 3 Months
Cibil Score - फोटो : AdobeStock

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियों को 30% से नीचे रखें

  • अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसकी पूरी लिमिट खर्च कर दें। 
  • सिबिल के नियमों के मुताबिक, एक समझदार ग्राहक को अपनी कुल कार्ड लिमिट का केवल 30% हिस्सा ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • उदाहरण के लिए, अगर आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये की है, तो महीने में 30,000 रुपये से ज्यादा खर्च न करें, इससे बैंक को लगता है कि आप पैसों के भूखे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Credit Score Recovery Guide: Smart Financial Tips to Boost CIBIL Score Above 800 in 3 Months
बार-बार लोन के लिए आवेदन करने की गलती न करें - फोटो : AdobeStock

बार-बार लोन के लिए आवेदन करने की गलती न करें

  • जब भी आपका लोन एक जगह से रिजेक्ट होता है, तो तुरंत दूसरे बैंकों में बार-बार अप्लाई न करें। 
  • जब आप बार-बार आवेदन करते हैं, तो हर बैंक आपके सिबिल रिकॉर्ड की जांच करता है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से नीचे गिरता है। 
  • 3 महीने तक किसी भी नए लोन या नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना पूरी तरह बंद कर दें ताकि स्कोर रिकवर हो सके।
विज्ञापन
Credit Score Recovery Guide: Smart Financial Tips to Boost CIBIL Score Above 800 in 3 Months
अपनी सिबिल रिपोर्ट की गलतियों को ऑनलाइन सुधारें - फोटो : AdobeStock
अपनी सिबिल रिपोर्ट की गलतियों को ऑनलाइन सुधारें
  • कई बार आपकी किसी गलती के बिना भी, बैंक की तकनीकी खामी या क्लर्क की लापरवाही के कारण आपका स्कोर खराब हो जाता है, जैसे- लोन बंद करने के बाद भी रिपोर्ट में उसे 'एक्टिव' दिखाना। 
  • इसलिए हर महीने सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर मुफ्त में चेक करें। 
  • अगर कोई गलत जानकारी दिखे, तो तुरंत ऑनलाइन 'विवाद' दर्ज करें, जिससे 30 दिनों में स्कोर सुधर जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed