Baking Soda For Bad Smell: गर्मी का मौसम हो या रोजमर्रा की भागदौड़, हमारे घर का रेफ्रिजरेटर हर दिन खाने-पीने की चीजों को ताजा रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार बचा हुआ खाना, कटी हुई प्याज, लहसुन या तेज मसालों वाली सब्जियां फ्रिज के अंदर ऐसी बदबू छोड़ जाती हैं कि हर बार दरवाजा खोलते ही उसका एहसास होने लगता है। धीरे-धीरे यह गंध फ्रिज में रखे दूध, पानी और दूसरी खाने की चीजों तक भी पहुंच सकती है, जिससे उनका स्वाद और ताजगी प्रभावित हो जाती है।
{"_id":"6a660592fcbb783be00f02a8","slug":"fridge-odor-solution-simple-diy-baking-soda-hack-to-keep-your-refrigerator-fresh-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fridge Odor Fix: फ्रिज खोलते ही आती है बासी खाने की बदबू? एक कटोरी में यह चीज रखते ही गायब हो जाएगी दुर्गंध","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fridge Odor Fix: फ्रिज खोलते ही आती है बासी खाने की बदबू? एक कटोरी में यह चीज रखते ही गायब हो जाएगी दुर्गंध
Sun, 26 Jul 2026 06:33 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:33 PM IST
सार
Remove Fridge Odor Naturally: अक्सर कुछ घरों में ये देखने को मिलता है कि लोग फ्रिज की बदबू की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग रुम फ्रेशनर या अन्य कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप फ्रिज की दूर्गंध को कैसे कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कटोरी बेकिंग सोडा का कमाल
- फोटो : AI Generated
एक कटोरी बेकिंग सोडा का कमाल
- फ्रिज की दुर्गंध को जड़ से खत्म करने का सबसे आसान और सस्ता उपाय बेकिंग सोडा है।
- अगर आपके फ्रिज से लगातार गंदी बदबू आ रही है, तो महंगे और हानिकारक केमिकल वाले बाजारू प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
- घर की रसोई में रखा यह मामूली सा सफेद पाउडर फ्रिज की दूर्गंध को दूर कर सकता है।
इस्तेमाल करने का बेहद सरल और सटीक तरीका
- फोटो : AdobeStock
इस्तेमाल करने का बेहद सरल और सटीक तरीका
- इस घरेलू नुस्खे को आजमाने के लिए आपको बस एक छोटी खुली कटोरी लेनी होगी।
- इस कटोरी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा यानी मीठा सोडा डाल लें।
- अब इस कटोरी को बिना ढके फ्रिज के किसी भी कोने में या फिर बीच वाले शेल्फ में ले जाकर रख दें, जहां से हवा का बहाव सबसे ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से काम करता है मीठा सोडा
- फोटो : AdobeStock
वैज्ञानिक तरीके से काम करता है मीठा सोडा
- यह सोडा फ्रिज के भीतर रासायनिक स्तर पर काम करता है और हवा में मौजूद एसिडिक (अम्लीय) और बेसिक (क्षारीय) दोनों ही तरह की तीखी दुर्गंध को अपने अंदर पूरी तरह सोख लेता है।
- यह गंध को दबाता नहीं है, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म करके फ्रिज के अंदरूनी वातावरण को एकदम न्यूट्रल यानी सामान्य बना देता है।
विज्ञापन
बिना किसी साइड इफेक्ट के साफ होगी गंदगी
- फोटो : AdobeStock
बिना किसी साइड इफेक्ट के साफ होगी गंदगी
- बता दें कि बेकिंग सोडा पूरी तरह से सुरक्षित और गंधहीन होता है।
- इसे कटोरी में रखने के बाद फ्रिज में रखे दूध, पानी या अन्य खाद्य पदार्थों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
- यह बिना किसी साइड इफेक्ट के फ्रिज के भीतर की सारी दूर्गंध को सोख लेता है।