सब्सक्राइब करें

Delhi Government Scheme: लखपति बिटिया योजना क्या है? जानें इसके आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Feb 2026 10:25 AM IST
सार

Lakhpati Bitiya Yojana: अगर आपके घर में भी बेटी ने जन्म लिया है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे दिल्ली में शुरू होन वाली ऐसी योजना के बारे में जिसका मुख्य उद्देश्य है बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना।

विज्ञापन
Delhi Government Scheme for woman empowerment Lakhpati Bitiya Yojana kya hai
लखपति बिटिया योजना क्या है ? - फोटो : अमर उजाला
Lakhpati Bitiya Yojana Kya hai: हाल ही में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बच्चियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए नई योजना का एलान किया है। इस योजना का नाम दिया गया है लखपति बिटिया योजना। दिल्ली सरकार की “लखपति बिटिया योजना” का उद्देश्य हर बेटी को मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ठोस आर्थिक आधार तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। 


सरकार का संकल्प है कि दिल्ली की हर बेटी पढ़े, आगे बढ़े और आर्थिक रूप से सशक्त बने। इसी सोच के साथ इस योजना को लागू किया गया है, ताकि जन्म से ही बेटी के नाम पर एक सुरक्षित फंड तैयार किया जा सके। यह पहल परिवारों को बेटियों की शिक्षा और भविष्य को लेकर प्रोत्साहित करती है। पहले से चल रही लाडली योजना को और अधिक मजबूत बनाते हुए सरकार ने इसे नए स्वरूप में पेश किया है, जिससे बेटियों को वयस्क होने पर बड़ी आर्थिक सहायता मिल सके और वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।
 
Trending Videos
Delhi Government Scheme for woman empowerment Lakhpati Bitiya Yojana kya hai
लखपति बिटिया योजना क्या है ? - फोटो : Adobe
क्या है लखपति बिटिया योजना ?

इस योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म से ही चरणबद्ध तरीके से उसके नाम पर राशि जमा करना शुरू करेगी। 21 साल की उम्र पूरी होने या ग्रेजुएशन करने के बाद बेटी को लगभग 1 लाख रुपये ब्याज सहित दिए जाएंगे। लखपति बिटिया योजना में लड़की की पढ़ाई के पड़ावों पर कदम-कदम पर पैसे दिए जाएंगे, ताकि उसकी पढ़ाई लगातार जारी रहे - 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Government Scheme for woman empowerment Lakhpati Bitiya Yojana kya hai
लखपति बिटिया योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
  • जन्म के समय 11,000 रुपये
  • कक्षा प्रथम में प्रवेश पर 5,000 रुपये
  • कक्षा VI में प्रवेश पर 5,000 रुपये
  • कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000 रुपये
  • कक्षा 10 पास करने के बाद 5,000 रुपये का पुरस्कार
  • कक्षा बारहवीं में प्रवेश पर 5,000 रुपये का शुल्क
  • ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दौरान किस्तों में 20,000 रुपये 

अगर लाभार्थी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहती है, यानी कि 21 साल तक कक्षा 12 पूरी नहीं करती है, तो जमा की गई राशि ब्याज के साथ सरकार को वापस कर दी जाएगी। सभी चरणों को पार करने के बाद ये पूरी राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

 
Delhi Government Scheme for woman empowerment Lakhpati Bitiya Yojana kya hai
लखपति बिटिया योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
लखपति बिटिया योजना की पात्रता
  • परिवार कम से कम तीन वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहे हों।
  • बेटी का जन्म दिल्ली में पंजीकृत होना जरूरी है।
  • माता-पिता या अभिभावक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
  • योजना के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।
  • वार्षिक पारिवारिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक न हो।
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के तहत कवर होंगी।


 
विज्ञापन
Delhi Government Scheme for woman empowerment Lakhpati Bitiya Yojana kya hai
लखपति बिटिया योजना क्या है ? - फोटो : Adobe Stock
लखपति बिटिया योजना के लिए आवेदन कैसे करें
  • ये योजना 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
  • इसी के चलते फिलहाल अभी इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है।
  • इस योजना के लिए सरकार जल्द ही एक अलग डिजिटल पोर्टल बनाएगी।
  • इसलिए अगर आपके घर में बेटी ने जन्म लिया है और आप इस योजना के पात्र हैं तो फॉर्म भरने की तैयारी शुरू कर दीजिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed