सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक अकाउंट में कब आएगी 22वीं किस्त? जानें अब तक कब-कब जारी हुई हैं योजना की किस्त

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 22th Installment: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी होगी?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th Installment Release date 22 kist kab aayegi
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist Release Date: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए सरकार एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दे रही है। लगभग हर एक योजना से करोडों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसलिए अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं।

अगर आप किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इंतजार कर रही है। दरअसल, इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में पात्र किसान जुड़े हैं जिन्हें 22वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस योजना की 22वीं किस्त कब रिलीज होगी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana 22th Installment Release date 22 kist kab aayegi
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

22वीं किस्त को लेकर अब तक क्या अपडेट है?

  • लाभार्थियों को इंतजार है कि ये 22वीं किस्त कब रिलीज होगी?
  • माना जा रहा है कि इसी महीने यानी फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
  • मौजूदा समय में में योजना से करोड़ों की संख्या में किसान जुड़े हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th Installment Release date 22 kist kab aayegi
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी होगी 22वीं किस्त?

  • इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे, इससे पहले जारी हो चुकी किस्त भी लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर ही जारी हुईं
  • ऐसे में 22वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी फरवरी में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
PM Kisan Yojana 22th Installment Release date 22 kist kab aayegi
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

अब तक कब-कब जारी हुईं हैं किस्त?

  • बीते साल और उससे पहले भी फरवरी में योजना की किस्तें जारी हुईं हैं
  • पिछले साल 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी
  • इससे पहले 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई थी
  • इसलिए इस बार भी माना जा रहा है कि 24 फरवरी के बाद या इस महीने के आखिर तक 22वीं किस्त जारी हो सकती है
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th Installment Release date 22 kist kab aayegi
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसानों को ये काम करवाने जरूरी हैं

  • अगर आप किस्त का लाभ चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
  • साथ ही आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है
  • आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed