सब्सक्राइब करें

Railways Rule: ट्रेन चलने से पहले नहीं पहुंच पाए सीट पर, तो क्या आपकी सीट किसी और को दे देगा टीटीई? जानें नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Feb 2026 08:18 AM IST
सार

Indian Railways Rule For Ticket And Seat: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपने कंफर्म ट्रेन टिकट लिया है, लेकिन अगर आप गलत कोच में चढ़ जाते हैं और आपके अपनी सीट पर पहुंचने से पहले टीटीई आ जाता है। तो क्या ऐसे में तो क्या आपकी सीट किसी और यात्री को दे सकता है? आप यहां जान सकते हैं कि इस पर नियम क्या कहता है।

विज्ञापन
Indian Railway Rules: Can TTE Allot Your Seat to Someone Else If You Do Not Reach Before Train Departure
भारतीय रेलवे का सीट को लेकर क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock

Indian Railways Rule For Passengers: भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनें एक बड़ी संख्या में रोजाना एक जगह से दूसरी जगह जाती हैं। इससे यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको ट्रेन टिकट चाहिए होता है जिसे आप ऑफलाइन या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

पर कई बार जब हम ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पर जाते हैं, तो कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनकी वजह से कई बार हमारी ट्रेन तक निकल जाती है। जबकि, कई बार ट्रेन छूट न जाए। इसलिए दूसरे कोच में चढ़ जाते हैं। तो क्या अगर आप कंफर्म टिकट लेकर दूसरे कोच में चढ़ जाते हैं और अपनी सीट पर पहुंचने से पहले ही टीटीई आ जाता है, तो क्या आपकी सीट छिन सकती है? चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या कहता है। यात्रीगण इस बारे में यहां जान सकते हैं...

Trending Videos
Indian Railway Rules: Can TTE Allot Your Seat to Someone Else If You Do Not Reach Before Train Departure
भारतीय रेलवे का सीट को लेकर क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock

क्या गलत कोच में चढ़ने पर आपकी सीट जा सकती है?

  • कंफर्म टिकट होने पर आपकी सीट तुरंत किसी को नहीं दी जाती
  • अगर आप गलत कोच में चढ़ गए हैं और आपको टीटीई मिल जाता है तो उन्हें बताएं कि आप गलती से गलत कोच में चढ़े हैं
  • आप साथ ही अपने कोच में जाने की उनसे परमिशन मांग सकते हैं
  • जान लें गलत कोच में खड़े होने से आपकी सीट नहीं छिन सकती
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Rules: Can TTE Allot Your Seat to Someone Else If You Do Not Reach Before Train Departure
भारतीय रेलवे का सीट को लेकर क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock

सीट कब जा सकती है?

  • भारतीय रेलवे ने सीट पर पहुंचने को लेकर भी नियम बनाया है
  • रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर यात्री काफी देर तक अपनी बुकिंग वाली सीट पर नहीं पहुंचता और टीटीई को लगता है कि यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ा, तो ऐसे में दो स्टेशन पार करने के बाद टीटीई उस सीठ को किसी को दे सकता है
  • हालांकि, अगर आप पहले टीटीई को बता चुके हैं कि वो आपकी सीट है तो फिर आपकी सीट किसी को नहीं दी जा सकती
Indian Railway Rules: Can TTE Allot Your Seat to Someone Else If You Do Not Reach Before Train Departure
भारतीय रेलवे का सीट को लेकर क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock

गलत कोच में चढ़ने पर क्या जुर्माना लगता है?

  • आपके पास अगर वैध और कंफर्म टिकट है और आप अपने सही कोच में जाने को तैयार हैं, तो ऐसे में आमतौर पर कोई जुर्माना नहीं लगता है
  • अगर आप टीटीई की बात नहीं मानते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आप पर जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
Indian Railway Rules: Can TTE Allot Your Seat to Someone Else If You Do Not Reach Before Train Departure
भारतीय रेलवे का सीट को लेकर क्या नियम है? - फोटो : AdobeStock

दिक्कतों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, तो स्टेशन समय पर पहुंचे
  • जहां से ट्रेन बनती है वहां ट्रेन लगभग 1 घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर लग जाती है
  • जबकि, जिस स्टेशन पर ट्रेन रूकती है, तो वहां भी 5 मिनट रूकती है
  • इसलिए अपने कोच के पास खड़े होकर आप समय पर ट्रेन में चढ़ सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed