PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से समय-समय पर कई नए लोग भी जुड़ते हैं और लाभ प्राप्त करते हैं। उदाहरण के लिए जैसे, सितंबर 2023 में शुरू हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से करोड़ों की सख्या में लाभार्थी जुड़े हैं।
{"_id":"698db3798f376dd3f702531a","slug":"pm-vishwakarma-yojana-eligibility-criteria-who-is-eligible-for-pmvy-and-benefits-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: कौन कर सकता है इस सरकारी योजना में आवेदन? मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: कौन कर सकता है इस सरकारी योजना में आवेदन? मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:33 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Benefits List: पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपको इसके लिए अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप यहां जान सकते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है और कौन नहीं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़े पीएम विश्वकर्मा योजना से?
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmvishwakarma.gov.in पर जाना होता है। यहां से आप लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं
- जबकि, ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाना होता है और यहां से आप आवेदन करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के लिए पात्र कौन है?
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, पत्थर तराशने वाले
- जो लोग मूर्तिकार हैं, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, फिशिंग नेट निर्माता
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, अगर आप मालाकार हैं,जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, ये सभी इस योजना के लिए पात्र हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
- इसमें आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये टूलकिट प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जुड़े लोगों को अपना काम करने के लिए लोन भी मुहैया करवाया जाता है, जो सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
- इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
- फिर आपको अलग से अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी मिल जाता है जिसे आपको 30 महीनों में वापस करना होता है