Diwali 2026: दिवाली आते ही कर्मचारियों को सैलरी के साथ मिलने वाले बोनस का इंतजार रहता है। कई कंपनियां त्योहार के मौके पर अपने कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसे यानी बोनस देती हैं, जबकि कुछ जगहों पर मिठाई या गिफ्ट देकर त्योहार की खुशियां मनाई जाती हैं।
{"_id":"6ad07410ec7e0b6814051dca","slug":"diwali-bonus-rules-is-it-mandatory-for-companies-to-pay-employees-a-festival-bonus-2026-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: दिवाली पर कंपनी को बोनस देना जरूरी है या नहीं? नौकरीपेशा लोग जान लें अपने अधिकार और नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: दिवाली पर कंपनी को बोनस देना जरूरी है या नहीं? नौकरीपेशा लोग जान लें अपने अधिकार और नियम
Thu, 15 Oct 2026 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:05 PM IST
सार
Diwali Bonus Rules: दिवाली पर हर कंपनी के लिए अलग से त्योहार बोनस देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कानून के दायरे में आने वाले पात्र कर्मचारियों को सालाना बोनस देना जरूरी हो सकता है। बोनस की पात्रता, सैलरी सीमा और भुगतान की दर तय नियमों पर निर्भर करती है, इसलिए त्योहार पर मिलने वाले बोनस और कानूनी बोनस के बीच अंतर समझना जरूरी है।
विज्ञापन
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
दिवाली पर बोनस देना क्या कंपनी की जिम्मेदारी है?
- भारत में इसके लिए Payment of Bonus Act, 1965 यानी बोनस भुगतान अधिनियम महत्वपूर्ण रहा है
- इस कानून के तहत पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को सालाना बोनस देने का प्रावधान है
- हालांकि, दिवाली पर देने वाला बोनस और ये सालाना मिलने वाला बोनस अलग-अलग होते हैं
- पारंपरिक रूप से यह कानून उन कंपनियों पर लागू होता है, जहां पर 20 या उससे अधिक कर्मचारी काम करते हैं
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
किसे मिल सकता है सालाना बोनस?
- कर्मचारी ने संबंधित वित्तीय वर्ष में कम से कम 30 कार्य दिवस काम किया हो
- तो वह कानून के तहत बोनस पाने का पात्र हो सकता है
- हालांकि, इसमें अन्य शर्तें भी लागू होती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- यहां ध्यान देने वाली बात है कि कानूनी बोनस और दिवाली पर कंपनी की ओर से दिए जाने वाले अतिरिक्त त्योहार बोनस को एक ही नहीं समझना चाहिए
- कानून के तहत मिलने वाला बोनस सालाना पात्रता और निर्धारित नियमों से जुड़ा होता है
- वहीं, दिवाली पर अलग से मिलने वाला बोनस कंपनी की नीति, जो आपको कंपनी ने अपॉइंटमेंट लेटर दिया है, उसमें जो शर्ते हैं उस पर निर्भर कर सकता है
विज्ञापन
दिवाली पर किसे और कितना बोनस मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
कितना बोनस देने का नियम है?
- बोनस भुगतान अधिनियम के पारंपरिक प्रावधानों के तहत न्यूनतम बोनस की दर 8.33 प्रतिशत और अधिकतम सीमा 20 प्रतिशत रही है
- हालांकि, ये जान लें कि वास्तविक भुगतान की गणना कानून में निर्धारित सैलरी सीमा और अन्य शर्तों के अनुसार होती है
- इसका मतलब यह नहीं है कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने पूरे साल के सैलरी का 8.33 प्रतिशत बोनस के रूप में ही मिलेगा
- गणना के लिए लागू कानूनी सीमा और कर्मचारी की पात्रता देखना जरूरी है
- इसलिए बोनस की रकम हर कर्मचारी के लिए एक जैसी होना जरूरी नहीं है