मेट्रो में सफर करते समय भीड़ के बीच अपने सामान का ध्यान रखना कई बार मुश्किल हो जाता है। जल्दबाजी में स्टेशन पर उतरते समय या ट्रेन में भीड़ के दौरान किसी का पर्स या मोबाइल चोरी हो सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है ताकि, समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।
{"_id":"6ad0643fa8579e75330b1c47","slug":"what-to-do-if-your-phone-or-wallet-is-stolen-in-the-metro-mein-pursh-mobile-chori-hone-par-kya-kare-2026-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: मेट्रो में आपका पर्स या मोबाइल चोरी हो जाए तो क्या करें? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: मेट्रो में आपका पर्स या मोबाइल चोरी हो जाए तो क्या करें? यहां जानें
Thu, 15 Oct 2026 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:57 AM IST
सार
Delhi Metro: मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को सूचना दें। मोबाइल चोरी होने पर सिम, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल खातों की सुरक्षा करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी होने क्या करें और क्या नहीं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी होने क्या करें और क्या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी हो जाए तो क्या करें?
- अगर आपको मेट्रो के अंदर मोबाइल या पर्स चोरी होने का पता चलता है
- तो सबसे पहले नजदीकी स्टेशन पर मौजूद मेट्रो कर्मचारियों या सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दें
- उन्हें सबकुछ बताएं जैसे- आपको चोरी का कब पता चला, घटना किस स्टेशन पर हुई, मोबाइल कौन सा था, पर्स कैसा था और उसमें क्या था आदि
- अगर आपको चोरी होते हुए कोई दिखाई देता है, तो ऐसे व्यक्ति से खुद भिड़ने के बजाय सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें
मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी होने क्या करें और क्या नहीं?
- फोटो : AdobeStock
दिल्ली मेट्रो में कहां करें शिकायत?
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के जरिए आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- डीएमआरसी हेल्पलाइन नंबर 155370 पर आप कॉल कर सकते हैं
- सीआईएसफ मेट्रो हेल्पलाइन नंबर 155655 पर आप अपनी शिकायत दे सकते हैं आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी होने क्या करें और क्या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल चोरी हो जाए तो क्या काम करें?
- मोबाइल चोरी होने पर सबसे पहले अपने नंबर को ब्लॉक कराने के लिए सिम कंपनी के कस्टमर केयर को जानकारी देकर सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं
- इसके बाद बैंकिंग एप, ईमेल और बाकी जानकारियां को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाएं
- जैसे- आप जरूरत के अनुसार पासवर्ड बदलें और बैंक को सूचना दें
- आप भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते हैं
विज्ञापन
मेट्रो में पर्स या मोबाइल चोरी होने क्या करें और क्या नहीं?
- फोटो : Adobe Stock
पर्स चोरी हो जाए तो क्या करें?
- अगर पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड या पहचान पत्र, आधार कार्ड था, तो संबंधित बैंक से संपर्क करके कार्ड ब्लॉक करवाएं
- अगर कोई भी अनधिकृत लेन-देन होता है यानी जो ट्रांजैक्शन आपने नहीं की है, उसकी जानकारी तुरंत बैंक को दें ताकि नुकसान को कम किया जा सके
- आप पुलिस में भी पर्स चोरी होने और डॉक्यूमेंट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं