सब्सक्राइब करें

Bike Tips: क्या बाइक को मॉडिफाई कराने के बाद खत्म हो जाती है उसकी वारंटी?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 03:03 PM IST
सार

क्या बाइक को मॉडिफाई कराने से उसकी वारंटी खत्म हो सकती है? अगर आप अपनी बाइक को मॉडिफाई कराने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में पता होना जरूरी है।

विज्ञापन
Does Bike Modification Void Warranty? Know These Important Things Before Modifying Bike
Bike Modify - फोटो : AI

आजकल युवाओं के बीच बाइक को अपनी पसंद के हिसाब से मॉडिफाई कराने का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। कोई साइलेंसर बदलता है, कोई एलईडी लाइट्स लगवाता है तो कोई इंजन में ही बदलाव करा देता है। हालांकि, अक्सर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि इस तरह के मॉडिफिकेशन करने से बाइक की वारंटी पर क्या असर पड़ता है? कई कंपनियां स्पष्ट तौर पर इस बारे में कहती हैं कि अगर बाइक को मॉडिफाई कराया गया है, तो वारंटी खत्म हो सकती है। अर्थात थोड़ी सी लापरवाही आपको भविष्य में भारी नुकसान करा सकती है।

Trending Videos
Does Bike Modification Void Warranty? Know These Important Things Before Modifying Bike
Bike Modify - फोटो : Adobestock

ऑटो एक्सपर्ट्स की मानें तो बाइक की वारंटी एक कानूनी समझौता होती है जिसमें कंपनी यह भरोसा देती है कि तय समय तक अगर बाइक में कोई तकनीकी खराबी आती है तो वह उसे मुफ्त में ठीक करेगी। हालांकि, यह सुविधा एक तय समयावधि तक मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Does Bike Modification Void Warranty? Know These Important Things Before Modifying Bike
Bike Modify - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इंजन, वायरिंग या एग्जॉस्ट सिस्टम में बदलाव करते हैं तो यह कंपनी के नियमों का उल्लंघन है। इस स्थिति में आपके वारंटी क्लेम को रिजेक्ट किया जा सकता है। वहीं हर तरह का मॉडिफिकेशन वारंटी को प्रभावित नहीं करता। उदाहरण के लिए सीट कवर बदलना, मोबाइल होल्डर लगाना या हल्के एक्सेसरीज जोड़ना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। 

Indian Railways: ट्रेन से कैसे एक शहर से दूसरे शहर बाइक को करा सकते हैं पार्सल? जानें कितना आता है खर्च

Does Bike Modification Void Warranty? Know These Important Things Before Modifying Bike
Bike Modify - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर आप परफॉर्मेंस से जुड़ी चीजों जैसे इंजन ट्यूनिंग, साइलेंसर या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में बदलाव करते हैं, तो वारंटी खत्म हो सकती है।  इस तरह के मामले में डीलर और सर्विस सेंटर भी सख्त रुख अपनाते हैं। अगर किसी खराबी का कारण मॉडिफिकेशन पाया जाता है, तो वारंटी क्लेम देने से मना किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Does Bike Modification Void Warranty? Know These Important Things Before Modifying Bike
Bike Modify - फोटो : AdobeStock

इस बात का ध्यान रखें कि बाइक मॉडिफिकेशन स्टाइल और पर्सनलाइजेशन के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन यह आपके वाहन की वारंटी के लिए सही नहीं है। समझदारी इसी में है कि आप छोटे और सुरक्षित बदलाव ही करें और बड़े बदलाव से पहले पूरी जानकारी लें। इससे न केवल आपकी बाइक सुरक्षित रहेगी बल्कि भविष्य में होने वाले खर्च से भी बचाव होगा।

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करें शिमला, मनाली और चंडीगढ़ की सैर, जानें कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed