e-Shram Card: इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और कामगारों के लिए की गई है। इस कार्ड को बनवाने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ई-श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसके अलावा सरकारी रिकॉर्ड में आने से उनको रोजगार मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ई-श्रम कार्ड के जरिए श्रमिक सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों का ये सवाल है कि क्या उनका भी ई-श्रम कार्ड बन सकता है? इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि किन किन लोगों का ई-श्रम कार्ड बन सकता है और कौन से किसान इस कार्ड को बनवाने की पात्रता रखते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -