सब्सक्राइब करें

AC Tips: एसी के ईको मोड और ड्राई मोड में क्या है अंतर? जानें किसमें कम आता है बिजली का बिल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Apr 2026 12:41 PM IST
सार

Save Electricity Bill With AC Tips: गर्मी के मौसम में एसी को लेकर लोग हमेशा ही लोग ऐसे उपाय खोजते हैं जिससे बिजली का बिल कम किया जा सके। ऐसे में अधिकतर जगहों पर ईको मोड या ड्राई मोड में एसी चलाने का सुझाव दिया जाता है। आइए इस लेख में इन दोनों मोड का अंतर जानते हैं।

विज्ञापन
Eco Mode vs Dry Mode in AC Which One Saves More Electricity Understand the Difference for Lower Bills
ऐसी का कौन सा मोड बिजली बिल कम करने के लिए है बेस्ट? - फोटो : Freepik

AC Eco Mode vs Dry Mode :  गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ते ही सबसे बड़ी चिंता बिजली के बिल की होती है। आजकल के आधुनिक एसी में कई तरह के मोड दिए होते हैं, जिनमें 'ईको मोड' और 'ड्राई मोड' सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। आमतौर पर इन दोनों मोड को एसी का सबसे कम बिजली बिल वाला मोड माना जाता है। मगर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि कब कौन सा मोड चलाना चाहिए ताकि कूलिंग भी अच्छी मिले और जेब पर बोझ भी न पड़े। 



भीषण गर्मी में अगर आप सही मोड का चुनाव करते हैं तो न सिर्फ आप बिजली बिल को 20% से 30% तक कम कर सकते हैं, बल्कि आप एसी की उम्र को भी बढ़ा सकता है। सरल शब्दों में समझें तो ईको मोड बचत के लिए है, जबकि ड्राई मोड चिपचिपी गर्मी यानी उमस से राहत पाने के लिए बनाया गया है। आइए इन दोनों के बीच का अंतर और बिजली बचत का सही गणित आसान भाषा में समझते हैं।

Trending Videos
Eco Mode vs Dry Mode in AC Which One Saves More Electricity Understand the Difference for Lower Bills
ऐसी का कौन सा मोड बिजली बिल कम करने के लिए है बेस्ट? - फोटो : Freepik

ईको मोड

  • ईको मोड का मुख्य काम बिजली बचाना और कंप्रेसर के काम को सीमित करना है।
  • इस मोड में एसी का कंप्रेसर अपनी पूरी क्षमता के बजाय कम ताकत पर चलता है, जिससे बिजली की खपत काफी घट जाती है।
  • ईको मोड सेट करने पर एसी धीरे-धीरे कमरे को ठंडा करता है और एक बार ठंडा होने पर उसे स्थिर रखता है।
  • जब कमरे में लोग कम हों या बाहर का तापमान बहुत ज्यादा न हो, तब ईको मोड चलाना सबसे फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eco Mode vs Dry Mode in AC Which One Saves More Electricity Understand the Difference for Lower Bills
ऐसी का कौन सा मोड बिजली बिल कम करने के लिए है बेस्ट? - फोटो : Freepik

ड्राई मोड

  • ड्राई मोड खास तौर पर बरसात के मौसम या उमस वाली गर्मी के लिए बना है।
  • यह मोड कमरे की हवा से चिपचिपाहट को सोख लेता है और वातावरण को सूखा व आरामदायक बनाता है।
  • ड्राई मोड में एसी का फैन धीमा चलता है और कंप्रेसर बीच-बीच में रुकता रहता है ताकि केवल नमी हटाई जा सके।
  • मानसून के दौरान जब तापमान कम हो लेकिन पसीना ज्यादा आए, तब ड्राई मोड चलाने से कम बिजली में ज्यादा आराम मिलता है।
Eco Mode vs Dry Mode in AC Which One Saves More Electricity Understand the Difference for Lower Bills
ऐसी के किस मोड में कम आएगा बिजली बिल? - फोटो : Freepik

किस मोड में आएगा सबसे कम बिजली बिल?

  • बिजली बचाने के मामले में ईको मोड सबसे आगे है क्योंकि यह ऊर्जा की बचत के सिद्धांत पर ही डिजाइन किया गया है।
  • ड्राई मोड सिर्फ उमस वाले दिनों में ही पैसे बचाता है, क्योंकि यह कमरे को बहुत ज्यादा ठंडा करने के बजाय हवा को सुखाने पर ध्यान देता है।
  • अगर आप ईको मोड को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके चलाते हैं, तो बिजली का बिल सबसे कम आता है।
विज्ञापन
Eco Mode vs Dry Mode in AC Which One Saves More Electricity Understand the Difference for Lower Bills
Sleep Mode in AC - फोटो : Freepik
सही चुनाव कैसे करें?
  • कुछ एडवांस एसी में स्लिप मोड भी आता है। बिलजी कम खर्च करने के लिए आप रात के समय स्लिप मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ये धीरे-धीरे तापमान बढ़ाता है, जिससे लगातार कंप्रेसर चलने से बचता है और बिजली बचती है।
  • कोई भी मोड तब तक असरदार नहीं होगा जब तक आपके एसी के फिल्टर साफ न हों, इसलिए हर 15 दिन में इन्हें साफ करें।
  • एसी चलाते समय सुनिश्चित करें कि कमरा पूरी तरह बंद है ताकि कूलिंग बाहर न जाए और बिजली बर्बाद न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed