Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Emergency Exit Guide: How to Safely Break a Car Window if Doors are Jammed know in hindi
{"_id":"69c7d82e455c6ef24f04d296","slug":"emergency-exit-guide-how-to-safely-break-a-car-window-if-doors-are-jammed-know-in-hindi-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency Tool: कार का दरवाजा जाम हो जाए, तो जान लें खिड़की का शीशा तोड़ने की सही तकनीक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Emergency Tool: कार का दरवाजा जाम हो जाए, तो जान लें खिड़की का शीशा तोड़ने की सही तकनीक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:01 PM IST
सार
How To Break Car Window In Emergency: इमरजेंसी में अक्सर ही कार के अंदर बैठे लोगों को कार का शीशा तोड़ने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में कार के विंडो का शीशा तोड़ते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आपातकालीन स्थिति में कार के शीशा कैसे तोड़े?
- फोटो : Amar Ujala
Car Glass Breaker Tool: किसी सड़क दुर्घटना या कार के पानी में गिरने जैसी आपातकालीन स्थिति में अक्सर कार के दरवाजे और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम जाम हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में घबराहट में लोग अक्सर सामने वाले शीशे को तोड़ने की कोशिश करते हैं, जो एक बड़ी गलती है। कार का अगला शीशा 'लैमिनेटेड' होता है, जिसे तोड़ना काफी कठिन होता है।
आज के सुरक्षा मानकों के अनुसार, हर चालक को कार से बाहर निकलने की सही तकनीक और सही 'इम्पैक्ट पॉइंट' का पता होना चाहिए। खिड़की का शीशा तोड़ने के लिए सही औजार और सही जगह पर प्रहार करना ही आपकी जान बचा सकता है। यह जानकारी न सिर्फ ड्राइवरों के लिए बल्कि परिवार के हर सदस्य के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
2 of 6
आपातकालीन स्थिति में कार के शीशा तोड़ने का तरीका
- फोटो : Adobe Stock
शीशा तोड़ने का सही तरीका और 'इम्पैक्ट पॉइंट'
आपात स्थिति में शीशा तोड़ते समय इन तकनीकी बातों का ध्यान रखें। खिड़की के शीशे के बीच में प्रहार करने के बजाय हमेशा कोनों पर वार करें।
कोनों पर प्रहार करने से शीशा तुरंत छोटे टुकड़ों में बिखर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
इमरजेंसी में कार के शीशा कैसे तोड़े?
- फोटो : Freepik
कार के सामने और पीछे के बड़े शीशे बहुत मजबूत होते हैं। बाहर निकलने के लिए हमेशा साइड वाली खिड़कियों का ही चुनाव करें।
कभी भी अपने सिर या हाथ से शीशा तोड़ने की कोशिश न करें, इससे गंभीर चोट लग सकती है। पैर की एड़ी या किसी भारी वस्तु का उपयोग करें।
4 of 6
आपातकालिन स्थिति में शीशा कैसे तोड़ें?
- फोटो : Adobe Stock
आपातकालीन स्थिति के लिए जरूरी लाइफ-सेविंग टूल्स
ग्लास ब्रेकर हैमर: यह एक छोटा हथौड़ा होता है जिसका सिरा नुकीला होता है। यह कम ताकत में भी कड़े शीशे को आसानी से तोड़ देता है।
सीटबेल्ट कटर: कई बार जाम दरवाजे के साथ सीटबेल्ट भी फंस जाती है। कटर की मदद से आप तुरंत खुद को आजाद कर सकते हैं।
हेडरेस्ट का उपयोग: अगर कोई औजार न हो, तो सीट के 'हेडरेस्ट' को बाहर निकालें। इसकी लोहे की रॉड को खिड़की के निचले कोने में फंसाकर जोर से धक्का देने पर शीशा टूट जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
इमरजेंसी ग्लास ब्रेकर हैमर
- फोटो : Adobe Stock
तैयारी और संयम ही असली सुरक्षा है
आज के समय में तकनीक कितनी भी एडवांस क्यों न हो जाए, ईमरजेंसी में आपका धैर्य और सही जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है।
अपनी कार में एक 'इमरजेंसी किट' जरूर रखें और परिवार के सदस्यों को इसका इस्तेमाल करना सिखाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।