LPG Gas Theft Tricks: अक्सर जब घर में गैस सिलेंडर आता है, तो आपने गौर किया होगा कि सील पूरी तरह लगी होने के बावजूद इस्तेमाल के दौरान सिलेंडर उम्मीद से बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। वजन में यह कमी कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि शातिर तरीके से की गई 'गैस चोरी' का नतीजा हो सकती है। दरअसल, आज के समय में भी कुछ डिलीवरी पर्सन ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर सिलेंडर से गैस निकाल लेते हैं।
{"_id":"69c7e24daa9cf4dc8503da03","slug":"lpg-gas-booking-pilferage-alert-how-delivery-persons-steal-gas-and-top-hacks-to-check-gas-level-at-home-2026-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: इन तरीकों से डेलिवरी पर्सन करते हैं गैस की चोरी, ऐसे कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: इन तरीकों से डेलिवरी पर्सन करते हैं गैस की चोरी, ऐसे कर सकते हैं चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:44 PM IST
सार
Check Gas Level With Hot Water: इन दिनों देश भर में LPG गैस को लेकर तमाम लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों को एलपीजी गैस की डिलिवरी हो रही है उनके सिलिंडरों में धांधली के मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन-किन तरीकों से डिलिवरी पर्सन LPG गैस की चोरी करते हैं।
विज्ञापन
LPG Gas Crisis
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
डेलिवरी पर्सन कैसे करते हैं गैस की शातिर चोरी?
- कई डिलीवरी पर्सन सिलेंडर पर लिखे वजन के अंकों को मिटा देते हैं या बदल देते हैं, जैसे चालाकी से 15.8 किलो को 15.0 किलो बना देना।
- वे ढक्कन के साइड में पतला स्क्रू ड्राइवर फंसाकर उसे सावधानी से खोल लेते हैं, गैस निकालने के बाद उसे वापस सील सहित बंद कर देते हैं।
- इस प्रक्रिया के बाद यह पहचानना कठिन हो जाता है कि सील के साथ छेड़छाड़ हुई है, क्योंकि प्लास्टिक कवर ऊपर से बिल्कुल नया और पैक दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
घर पर गैस की मात्रा चेक करने के अचूक तरीके
- डिलीवरी लेते समय सबसे पहले कांटा मांगें और सिलेंडर का कुल वजन चेक करें। वजन में अंतर होने पर उसे तुरंत वापस कर दें।
- एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर सिलेंडर के चारों ओर लगाएं। चूंकि LPG गैस ठंडी होती है, इसलिए जहां तक गैस होगी, वहां का पानी देर से सूखेगा।
- जिस हिस्से में गैस नहीं होगी (खाली हिस्सा), वहां का पानी तुरंत सूख जाएगा। इस 'वॉटर लेवल टेस्ट' से आपको सिलेंडर के अंदर मौजूद असली गैस का पता चल जाएगा।
lpg gas cylinder
- फोटो : Adobe Stock
गैस चोरी की शिकायत कहां और कैसे दर्ज करें?
- तुरंत 1906 (आपातकालीन हेल्पलाइन) या गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें और डिलीवरी पर्सन का नाम और एजेंसी नोट करवाएं।
- संभव हो तो अपनी गैस एजेंसी के रजिस्टर में लिखित शिकायत दर्ज करें। बिना वजन कराए और बिना रसीद देखे कभी भी भुगतान न करें।
- आज के नए नियमों के तहत आप 'माय एलपीजी' ऐप पर फोटो और वीडियो सबूत के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Gas cylinder crisis
- फोटो : अमर उजाला
आपकी सतर्कता ही चोरी पर लगाम लगाएगी
- रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच गैस चोरी न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि एक सुरक्षा जोखिम भी है।
- सिलेंडर लेते समय सिर्फ सील पर भरोसा न करें, बल्कि वजन और वॉटर टेस्ट जैसी सावधानियां जरूर अपनाएं।
- हमेशा अधिकृत वेंडर से ही गैस लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत करें।